पृथ्वी शॉ

आईपीएल में अपनी शानदार बल्लेबाज़ी से नाम कमा चुके पृथ्वी शॉ एक बार फिर सुर्खियों में शामिल हैं। यह युवा बल्लेबाज अक्सर अपने अफेयर को लेकर चर्चे में होते हैं और एक बार फिर ऐसा देखने को मिल रहा है। पृथ्वी शॉ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड प्राची सिंह एक बार फिर उनपर प्यार जताती नज़र आईं हैं। 30 नवंबर को जब शॉ की आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपने बाकी 3 खिलाड़ियों के साथ रिटेन किया तो प्राची ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर ज़ाहिर की। 

सोशल मीडिया पर ज़ाहिर की खुशी

prachi singhhh

जब दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेंशन लिस्ट का ऐलान किया जिसमें पृथ्वी शॉ शामिल हैं तो उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड प्राची सिंह ने इंस्टाग्राम पर उन्हें बधाई दी। प्राची ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शॉ की एक फोटो शेयर की और इसके अलावा प्राची ने शॉ का एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें दोनों मस्ती करते दिख रहे है। 

ALSO READ: दिल्ली कैपिटल ने ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ समेत इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, धवन, रबाडा समेत इन खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता

कई दफा सामने आए दोनों के प्यार के चर्चे

Prithvi Shaw girlfriend

खबरों के अनुसार, पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बात का खुलासा कभी नहीं किया है, पर सोशल मीडिया पर उनको एक साथ काफी दफा देखा गया है। 

प्राची सिंह का जन्म 22 जुलाई 1995 को मुंबई में हुआ था। पृथ्वी शॉ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड प्राची सिंह ने मुंबई यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। प्राची सिंह ने साल 2019 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था। प्राची सिंह ने कलर्स टीवी के शो ‘उड़ान’ में वंशिका शर्मा का अहम रोल अदा किया था। प्राची सिंह एक अच्छी एक्टर के साथ-साथ वो बेहतरीन डांसर भी हैं। प्राची सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डांस के वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं।

ALSO READ: शादी के बंधन में बंधे राहुल तेवतिया, ऋषभ पंत और नितीश राणा के सामने की शादी, देखें तस्वीरें

Published on December 2, 2021 10:01 am