Placeholder canvas

धोनी के साथ बस एक दिन बिताने को तरस रही पाकिस्तान की ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनके फैन फॉलोइंग में कोई खास कमी नहीं आई है। महेंद्र सिंह दुनिया के महान खिलाड़ियों की गिनती में गिने जाते हैं। साथ ही युवा और अनुभवी क्रिकेटर उन्हें अपना आइडल मानते हैं। इसी बीच पाकिस्तान की महिला खिलाड़ी सना मीर ने महेंद्र सिंह धोनी को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताते हुए उनके साथ एक दिन व्यतीत करने की बात कह दी है।

सना मीर चाहती हैं धोनी के साथ एक दिन व्यतीत करना

सना मीर

‘वॉयस ऑफ क्रिकेट’ नाम के कार्यक्रम में जब सना मीर से उनके पसंदीदा खिलाड़ी के विषय में पूछा गया । तब उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया है। साथ ही जब उनसे पूछा गया कि वो किस एक खिलाड़ी के साथ पूरा दिन व्यतीत करना चाहेंगी। तब उन्होंने कहा कि वो महेंद्र सिंह धोनी से काफी प्रभावित हैं। वो उनके साथ ही अपना एक दिन व्यतीत करना चाहेगी। महेंद्र सिंह धोनी के शांत स्वभाव के चलते वो ज्यादातर खिलाड़ियों के मार्गदर्शन है। हालांकि सना मीर ने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान प्रधानमंत्री इमरान खान का नाम भी लिया है।

विश्व की नंबर एक खिलाड़ी है सना मीर

सना मीर

पाकिस्तान टीम की महिला खिलाड़ी सना मीर दुनिया की नंबर एक रैंकिंग की गेंदबाज है। वो वनडे फॉर्मेट में आईसीसी की लिस्ट में नंबर एक की गेंदबाज हैं। शो के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताकर उन्होंने सबका दिल जीत लिया है।

ALSO READ:IND vs WI: भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम घोषित, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

द ग्रेट चैपल ने भी की महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ

धोनी

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान खिलाड़ी द ग्रेट चैपल ने एक कॉलम में भारतीय टीम के अच्छे और फ्लेक्सिबल खेल के पीछे यहां के वातावरण के बारे में लिखा है। जिसमें वो महेंद्र सिंह धोनी के बारे में भी बात कर रहे है। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट के अच्छे खेल के पीछे यहां का वातावरण मायने रखता है। इस कारण यहां से महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी निकलकर सामने आते है। जोकि सभी परिस्तिथियो में खेलकर अच्छे निर्णय लेना सिख जाते हैं। वो कई खिलाड़ियों से मिले हैं, लेकिन उनमें महेंद्र सिंह धोनी का दिमाग सबसे तेज तरीके से निर्णय लेता है। यही बात उन्हे बाकी के खिलाड़ियों से अलग बनाती हैं।

ALSO READ:IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान होते ही ख़त्म हुआ इस युवा खिलाड़ी का करियर, रोहित शर्मा से ज्यादा है विस्फोटक