Placeholder canvas

U-19 WORLD CUP 2022: सेमीफाइनल में पहुंची इंग्लैंड की टीम, जानिए कब और किससे है भारतीय टीम का मुकाबला

भारतीय अंडर 19 टीम इस समय U-19 WORLD CUP 2022 का हिस्सा है। इन मुकाबलों में इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। दक्षिण अफ्रीका को एक रोमांचक मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। अब ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश और अन्य टीम आपस में मुकाबला करेंगी, जिसके बाद आपस में मुकाबले होंगे। जानिए कब खेलेगी भारत और पाकिस्तान अपने मुकाबले…..

इंग्लैंड की टीम पहुंची U-19 WORLD CUP 2022 के सेमीफाइनल में

ECB U-19 WORLD CUP TEAM

इंग्लैंड अंडर 19 टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर U-19 WORLD CUP 2022 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। साउथ अफ्रीका की ओर से 209 का स्कोर बनाकर आउट कर दिया गया, जिसके बाद जैकब बेथेल ने 88 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर अपनी भूमिका निभाई।

भारतीय टीम 29 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी U-19 WORLD CUP 2022 का अगला मुकाबला

U-19 WORLD CUP 2022

U-19 WORLD CUP 2022 में भारतीय टीम का अगला मुकाबला 29 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ है। इस मुकाबले में जीत के बाद सेमीफाइनल में प्रवेश मिलेगा। वहीं पाकिस्तान टीम 29 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलती नजर आयेगी। इन दोनो मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल की टीम का मुकाबला होगा। इन सबके बाद 5 फरवरी को फाइनल खेला जाएगा, भारतीय टीम इस U-19 WORLD CUP 2022 में जीत की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है, अगर भारतीय टीम बांग्लादेश को मात देती है और उधर पाकिस्तान की टीम भी ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो भारत और पाकिस्तान के बीच 5 फरवरी को सेमीफाइनल मैच खेला जा सकता है।

ALSO READ:इस भारतीय खिलाड़ी के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं चयनकर्ता, जानिए क्यों नहीं मिलता है TEAM INDIA में जगह

इंग्लैंड, जिम्बाबे और वेस्टइंडीज ने दर्ज की U-19 WORLD CUP 2022 के मुकाबले में जीत

AUS VS WI U-19 WORLD CUP

U-19 WORLD CUP 2022 की प्रतियोगिता के 26 जनवरी को कुल तीन मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका, दूसरा मुकाबला जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड और तीसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेला गया। पहले मुकाबले में जैकब बेथेल के 88 रन और रेहान अहमद (Rehan Ahmed) के चार विकेट की शनादार पारी से इंग्लैंड ने 6 विकेट से जीत हासिल की।

ALSO READ: धोनी के साथ बस एक दिन बिताने को तरस रही पाकिस्तान की ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर

दूसरे मुकाबले में मैथ्यू वेल्स की 78 और ब्रायन बेनेट की 54 रन की पारी कनेर मिचेल व डेविड बेनेट के तीन-तीन विकेट से जिम्बाब्वे ने 108 रन से जीत हासिल की। वहीं तीसरे मुकाबले में मैथ्यू नंदू की 128 रन की शानदार पारी के चलते 169 रन से बड़ी जीत हासिल की।