Placeholder canvas

ODI World Cup 2023: विराट-गिल नहीं इस विस्फोटक खिलाड़ी के फैन हैं इयोन मॉर्गन, कहा वो चला तो भारत का विश्व कप जीतना तय!

वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) की शुरुआत इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच के साथ हो चुकी है। दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर देती नज़र आ रही हैं। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर से करेगी। पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा।

माना जा रहा है कि रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया इस बार खिताब हासिल करने में कामयाब होगी। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने एक भारतीय खिलाड़ी की तारीफ की है।

पूर्व कप्तान ने की इस भारतीय खिलाड़ी की तारीफ

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को विश्व विजेता बनाने वाले पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। उन्होंने बताया कि वह हिटमैन के प्रशंसक हैं। मॉर्गन का मानना है कि रोहित एक अच्छे नेतृत्वकर्ता हैं। यही वजह है कि खिलाड़ी उनका सम्मान करते हैं।

पूर्व दिग्गज ने कहा कि,

“मैं कप्तान और नेतृत्वकर्ता रोहित शर्मा का प्रशंसक रहा हूं। वह अपनी टीम को अपने साथ ले जा सकते हैं। वह लोगों के बहुत अच्छे नेता हैं, वह बहुत महत्वपूर्ण प्रभाव रखते हैं और ड्रेसिंग रूम में बहुत सम्मान पाते हैं।”

रोहित शर्मा से भारतीय फैंस को खास उम्मीद

गौरतलब है कि टीम इंडिया 12 साल बाद विश्व कप की मेजबानी कर रही है। इस लिहाज से भारतीय प्रशंसकों को कप्तान रोहित शर्मा से खासा उम्मीदे हैं। सभी की इच्छा है कि बारत अपना तीसरा खिताब हासिल करे।

रोहित शर्मा पहली बार वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। उनकी अगुवाई में भारत ने हाल ही में एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम किया है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं।

ODI World Cup 2023 के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव ।

ALSO READ: अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन के सामने पस्त हुई साउथ अफ्रीका टीम, 131 के स्ट्राइक रेट से रहाणे ने कूट डाले 79 रन