Placeholder canvas

ODI World Cup 2023: रोहित-द्रविड़ की सांठ-गांठ ने बर्बाद कर दिया इस विस्फोटक खिलाड़ी का करियर, अब संन्यास ही बचा है आखिरी रास्ता!

by Mayank Tripathi
rohit sharma rahul dravid and virat kohli

वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) की शुरुआत इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच के साथ हो चुकी है। दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर देती नज़र आ रही हैं। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर से करेगी।

पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया इस बार खिताब हासिल करने में कामयाब होगी।

इस विस्फोटक खिलाड़ी को बाहर कर सेलेक्टर्स ने की बड़ी गलती

वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है। भारत अपने तीसरे खिताब की तलाश में इस टूर्नामेंट में उतरा है। टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर को शामिल किया गया है। लेकिन एक खिलाड़ी जो किसी भी कीमत पर भारत को विश्व कप का खिताब दिलाने का माद्दा रखता था उसे सेलेक्टर्स ने दूध से मक्खी की तरह निकाल बाहर कर दिया है। अब इस खिलाड़ी के पास संन्यास के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है।

हम जिस खिलाड़ी की यहां चर्चा कर रहे हैं वो कोई और नहीं टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन हैं। भारतीय टीम के लिए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले धवन को पिछले कुछ समय से सेलेक्टर्स की अनदेखी का शिकार होना पड़ा रहा है।

वह भारतीय टीम को वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) का टाइटल आसानी से जिताने का माद्दा रखते हैं लेकिन उन्हें इस स्क्वॉड का हिस्सा ही नहीं बनाया गया है।

शिखर धवन का वनडे करियर

अनुभवी और विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन को वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) के लिए सेलेक्ट किए गए स्क्वॉड से ड्रॉप कर दिया गया। उन्हें एशिया कप में भी खेलने का मौका नहीं मिला। इस खिलाड़ी ने भारत के लिए अपने अब तक के करियर में कुल 167 वनडे मैच खेले हैं।

इनमें धवन ने 44.11 के बेहतरीन औसत से 6793 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में धवन के नाम 17 शतक और 39 अर्धशतक दर्ज हैं। इस खिलाड़ी को आखिरी बार दिसंबर, 2022 में खेलते देखा गया था। तब से वह टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

ALSO READ: विश्व कप 2011 के विजेता की सटीक भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषी ने की विश्व कप 2023 के विजेता की भविष्यवाणी, ये टीम बनेगी विश्व विजेता

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00