Placeholder canvas

IPL 2023: आईपीएल नीलामी से पहले नीता अंबानी ने चली बड़ी चाल किरोन पोलार्ड की जगह इस खिलाड़ी की होगी मुंबई इंडियंस में एंट्री

पिछले दिनों मुंबई इंडियंस के दिग्गज ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास ले लिया था। अब किरोन पोलार्ड अगले सीजन में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच के रूप में नजर आएंगे। मुंबई की टीम आने वाले ऑक्शन में किरोन पोलार्ड की जगह एक नए ऑलराउंडर की तलाश में होगी। जिसके लिए ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम इन तीन खिलाड़ियों को टारगेट कर सकती है, जो आने वाले सीजन में मुंबई के लिए पोलार्ड की तरह प्रदर्शन कर सकते हैं।

1.सिकरंद रजा –

सिकंदर रजा पहली बार आईपीएल ऑक्शन में शामिल होने वाले हैं मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहेगी सिकंदर रजा इस साल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं उन्होंने पिछले दिनों आयोजित हुए टी-20 विश्वकप में भी 216 रन बनाए थे साथ ही 6.5 की इकोनॉमी से रन देकर 10 विकेट हासिल किए थे। वें मुंबई के लिए पोलार्ड का परफेक्ट रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।

2.शाकिब अल हसन –

अब जब मुंबई की टीम किरोन पोलार्ड बाहर हो चुके हैं तो वह शाकिब अल हसन को अपनी टीम में जब अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहेंगी।

वह टीम के लिए बल्ले और गेंद दोनों से अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। साथ ही इस समय वें बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। जिसका उदाहरण हमें भारत बांग्लादेश सीरीज़ में देखने को भी मिल रहा है।

ALSO READ: IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे से इन 3 खिलाड़ियों को बाहर करेंगे कप्तान रोहित शर्मा, टीम इंडिया पर बन गये हैं बोझ

3.सैम करन –

सैम करन मुंबई इंडियंस के लिए किरोन पोलार्ड का एक परफेक्ट रिप्लेसमेंट बन सकते हैं क्योंकि सैम करन भी पोलार्ड की तरह अंतिम ओवरों में गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हैं।

सैम करन इस साल बेहतरीन फॉर्म में है जिसका उदाहरण हमें T20 वर्ल्ड कप में भी देखने को मिला था। जहां उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी मिला था। इसलिए मुंबई इंडियंस सैम करन को अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहेगी।

ALSO READ: वही स्टांस, वही बैकलिफ्ट…गेंदबाजी को तबाह करने आ गया वीरेंद्र सहवाग का बेटा, पिता से भी 2 कदम आगे है आर्यवीर