IPL 2023 ट्रॉफी जीतने के लिए मुंबई इंडियंस ने चली बड़ी चाल, विरोधियों के अभी से छूटने लगे पसीने
IPL 2023 ट्रॉफी जीतने के लिए मुंबई इंडियंस ने चली बड़ी चाल, विरोधियों के अभी से छूटने लगे पसीने

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से पहले एक बार फिर मुंबई इंडियंस अपनी चैंपियन टीम की वापसी के लिए आत्ममंथन करेगी। इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम इस आईपीएल सत्र में की गई गलतियों को ध्यान देगी, जिसके बाद मुंबई इंडियंस के कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए, फ्रेंचाइजी उन्हें बाहर करने का निर्णय ले सकती है।

याद दिला दें, इस साल आईपीएल 2022 में पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने प्वाइंट टेबल में अंतिम स्थान पर खत्म किया था। जिसके बाद अगले सीजन के लिए मुम्बई इंडियंस इन तीन खिलाड़ियों को रिलीज करने का निर्णय कर सकती है।

कायरन पोलार्ड

'कायरन पोलार्ड का खत्म हुआ IPL 2022 का सफ़र, अब मौका नहीं देगी मुंबई की फ्रेंचाइजी'
2023 में नहीं देगी मुंबई की फ्रेंचाइजी मौका

वेस्टइंडीज के ऑल राउंडर खिलाड़ी कायरन पोलार्ड जोकि लंबे समय से मुंबई इंडियंस का हिस्सा है। इस साल के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने इस खिलाड़ी को कई खिलाड़ियों को छोड़कर रिटेन किया था। लेकिन कायरन पोलार्ड का बल्ला एक बीच नहीं जीता सका, बल्कि उन्होंने कई बार गलत शॉट पर अपना विकेट गंवाया था। इसी सत्र के बीच उन्हें वेस्टइंडीज के लिए संन्यास भी ले लिया। जिसके बाद खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी रिलीज कर सकती है।

कायरन पोलार्ड ने इस सीजन में 11 ही मैच खेले हैं, जिसमें 107.46 के स्ट्राइक रेट से मात्र 144 रन ही बनाए हैं, 6 पारियों में मिले गेंदबाजी के अवसर पर 8.93 के इकॉनमी रेट की मदद से 4 विकेट भी हासिल किए है। इस साल टिम डेविड के तौर पर टीम में एक अच्छा फिनिशर मौजूद है। इसलिए फ्रेंचाइजी लंबे समय से शामिल अपने इस खिलाड़ी को रिलीज कर सकता है।

जयदेव उनादकट

जयदेव उनादकट
जयदेव उनादकट

इंडियन प्रीमियर लीग के इस सत्र के मेगा ऑक्शन में जयदेव उनादकट को मुंबई इंडियंस ने 1.30 करोड़ की कीमत के साथ अपने साथ शामिल किया था। बाएं हाथ के गेंदबाज जयदेव उनादकट पांच मैच में मौका भी मिला, लेकिन खिलाड़ी विफल रहे हैं।

आईपीएल 2022 में जयदेव उनादकट ने पांच मैच में 9.50 की औसत के साथ पांच विकेट लिए हैं, जिसके बाद मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज कर सकती है।

ALSO READ: ENG vs IND: पांचवे टेस्ट से पहले आई बुरी खबर, रोहित शर्मा और विराट कोहली को 5 दिन के लिए टीम इंडिया से दूर कर सकती है बीसीसीआई

रिले मेरेडिथ

रिले मेरेडिथ
रिले मेरेडिथ

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी रिले मेरेडिथ को मुंबई इंडियंस ने एक करोड़ की कीमत के साथ मेगा ऑक्शन में अपने साथ जोड़ा था। लेकिन खिलाड़ी का प्रदर्शन एवरेज रहा था। जिसके बाद रिले मेरेडिथ को मुंबई इंडियंस इस साल रिलीज करने का फैसला ले सकती है। रिले मेरेडिथ की जगह टीम में अगले साल जोफ्रा आर्चर जुड़ जायेंगे।

वहीं इस सीजन डेनियल सैने भी अपनी गेंदबाजी से टीम में योगदान दिया है तो बल्ले से भी खेल दिखाया है। जिसके बाद एक दोनों खिलाड़ियों के रहते फ्रेंचाइजी रिले मेरेडिथ को रिलीज कर सकती है।

ALSO READ: Team India Schedule: टीम इंडिया का 6 महीने का पूरा शेड्यूल आया सामने, जानिए कब, कहां और किससे होगा भारतीय टीम का मुकाबला