Placeholder canvas

मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी 58 की उम्र में बॉलीवुड हसीनाओं को देती है मात, ये है उनके खूबसूरती के सीक्रेट

मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी को खेल में काफी रुचि हैं। खास कर के क्रिकेट में, वो कई बार अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस को चीयर करने के लिए खुद मैदान पर आतीं हैं। नीता अंबानी मुंबई इंडियंस टीम की मालकिन हैं। ऑक्शन टेबल हो या कोई खास मैच, हार अहम फैसले के लिए वो मौजूद रहतीं हैं। नीता अंबानी की उम्र 58 साल है। लेकिन वो इतनी फिट एंड फाइन नजर आतीं हैं कि कई बॉलीवुड सेलेब को भी इस मामले में पीछे छोड़ दें। आइए आज हम आपको बताते हैं नीता अंबानी की फिटनेस और ग्लैमरस लुक का राज…

सुबह से लेकर रात तक फॉलो करती हैं डाइट

नीता अंबानी

नीता अंबानी अपनी हेल्थ को लेकर काफी सजग रहतीं हैं। इसके लिए वो प्रॉपर डाइट लेती है। सुबह वो बादाम और अखरोट के साथ अपने दिन की शुरुआत करती हैं। नाश्ते में वो एग व्हाइट का ऑमलेट लेती हैं। उन्हें हेल्थी खाना खाना पसंद हैं। इसलिए उनका सुबह से लेकर रात तक का खाना काफी हेल्थी होता है। साथ ही दोपहर एक लंच में हरी सब्जियां और सुूप पसंद करती हैं। शाम के नाश्ते में प्रोटीन और प्रोटीन रिच नाश्ता पसंद करतीं हैं। रात में डिनर में हलका खाना जैसे हरी सब्जी और सूप लेना पसंद करती हैं।

एक्सरसाइज पर भी ध्यान

नीता अंबानी

नीता अंबानी अपनी हेल्थ के लिए एक्सरसाइज पर भी ध्यान देती हैं। सुबह वो 40 मिनट तक एक्सरसाइज करतीं हैं जिसमें रनिंग पर ज्यादा ध्यान देती हैं। जबकि शाम को काम ख़त्म होने के बाद योगा करती है। वो डांस और स्विमिंग में भी ध्यान देती हैं। नीता अंबानी को क्लासिकल डांस का काफी शौक हैं अपने बेटे और बेटी की शादी में उन्होंने परफॉर्म किया था।

रणनीति बनाने में भी उदाहरण

नीता अंबानी

नीता अंबानी अपनी हेल्थ और लुकिंग के साथ ही टीम के साथ रणनीति बनाने में भी मदद करती हैं। मैच के समय मैदान पर खिलाड़ियों के साथ मौजूद रहकर उनकी हौसला अफजाई भी करती हैं। नीता अंबानी ऑक्शन की टेबल पा खिलाड़ियों को खरीद में भी बराबर भाग लेती हैं।

ALSO READ:IPL 2022: अनुभवहीन लग रही है Mumbai Indians, रोहित शर्मा के टीम की यह है सबसे बड़ी कमजोरी और मजबूती

सेट कर चुकी कई उदाहरण

anant-ambani

नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जिन्हें एक खास तरह की बीमारी की शिकायत बताई गई थी। जिसमें नीता अंबानी ने अपना मां का रूप दिखाते हुए अपने बेटे को फिट करने के लिए खुद भी काफी मेहनत की थी। अनंत अंबानी जोकि कई बार अपनी टीम के साथ मैच में आते है। उन्हें वजन बढ़ने की एक बीमारी थी, जिसके चलते वो वजन घटा सकें इसलिए नीता अंबानी ने भी सेम प्रोसेस फॉलो किया था।

ALSO READ:अंबानी परिवार में नीता अंबानी नहीं बल्कि खानदान के इस बहू के शौक है रानियों वाली, हेलीकॉप्टर से मंगवाती है मिठाई