mumbai indians

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है जिसका पहला मैच 26 मार्च को खेला जाएगा। वही, IPL की सफल फ्रेंचाइजी Mumbai Indians अपने नए सीजन की शुरुआत 27 मार्च को होने वाले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी।

पिछला IPL सीजन Mumbai Indians के लिए कुछ खास नही रहा था। रोहित शर्मा की कप्तानी में पिछले सीजन में Mumbai Indians प्ले-ऑफ में अपनी जगह नहीं बना सकी थी और अंक तालिका में पांचवे स्थान पर रही थी। ऐसे में इस बार टीम नए संयोजन के साथ बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। 

मुंबई ने मेगा ऑक्शन में शानदार टीम बनाई है। लेकिन हर अच्छी से अच्छी टीम की खूबियों के साथ कुछ खामियां भी होती है। आज नजर डालेंगे Mumbai Indians की ताकत और कमजोरियों पर। 

Mumbai Indians की ताकत

rohit 1

IPL में Mumbai Indians की सबसे बड़ी ताकत उनके कप्तान रोहित शर्मा रहे है। बल्लेबाजी के अलावा कप्तानी में भी रोहित का कोई जवाब नहीं है। वहीं टॉप ऑर्डर में मौजूद ईशान किशन वापस मुंबई के लिए खेलते दिखेंगे जिन्हे मेगा ऑक्शन में 15.25 करोड़ में खरीदा गया था। ईशान किशन से मुंबई की बल्लेबाज़ी संतुलित हो गई है। 

कीरोन पोलार्ड

मिडल ऑर्डर में अनुभवी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पारी को आगे बढ़ाने का काम बखूबी करना जानते हैं। इसके साथ ही अंत के ओवर में कायरन पोलार्ड की पावर हिटिंग गेंदबाजों की नींद उड़ाने के लिए काफी होगी। बेबी एबी के नाम के मशहूर हुए डिवाल्ड ब्रेविस भी मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती प्रदान करते नजर आ सकते हैं।

Mumbai Indians की गेंदबाजी की तरफ नजर डाली जाए तो टीम के पास पहले से ही जसप्रीत बुमराह मौजूद थे, लेकिन अब आईपीएल 2022 ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को भी खरीद लिया, लेकिन वह अगले साल से IPL से जुड़ेंगे। इसके अलावा अलावा बासिल थम्‍पी, टायमल मिल्स, जयदेव उनाटकट भी टीम के पास मौजूद है। डेथ ओवरों में बुमराह के साथ मिल्स साथ दे सकते हैं। 

ALSO READ:IPL 2022: ऋषभ पंत की खुली किस्मत, धोनी के CSK को चैम्पियन बनाने वाला DELHI CAPITALS का बना नया कोच, खुद किया ऐलान

Mumbai Indians की कमजोरी

rohit ipl

Mumbai Indians के पास कोई बेहतरीन विकेट टेकिंग स्पिन गेंदबाज भी नजर नहीं आ रहा है। हालांकि ऑक्शन में मुरूगन आश्विन को लिया गया है। लेकिन उनका प्रदर्शन पिछले आईपीएल सीजन में साधारण रहा है। ऐसे में मयंक मारकंडे पर अब मुंबई की टीम निर्भर हो सकती है। 

टीम को ट्रेंट बोल्ट की कमी खालेगी। उन्होंने बोल्ट का विकल्प नहीं ढूंढा है ऐसे में टायमल मिल्स पर टीम दांव लगाएगी। वही हार्दिक पांड्या और कृणाल पांड्या का भी कोई विकल्प नहीं है। मिडिल ऑर्डर में दोनो खिलाड़ी काफी अहम योगदान देते है लेकिन अब केवल पोलार्ड पर यह जिम्मेदारी आ गई है। फैबियन एलन और टिम डेविड तीनों के पास आईपीएल का ज्‍यादा अनुभव नहीं है। 

रिटेन खिलाड़ी: रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, कायरन पोलार्ड

ऑक्शन में खरीदे हुए खिलाड़ी: ईशान किशन 15.25 (करोड़), तिलक वर्मा (1.70 करोड़), रमनदीप सिंह (20 लाख), राहुल बुद्धि (20 लाख), अनमोलप्रीत सिंह (20 लाख), डिवाल्ड ब्रेविस (3 करोड़), आर्यन जुयल(20 लाख), रितिक शोकीन (20 लाख), संजय यादव (50 लाख), डेनियल सैम्स (2.60 करोड़), टिम डेविड (8.25 करोड़), फैबियन ऐलन (75 लाख), राइली मेरिडिथ (1 करोड़), मुरूगन आश्विन (1.60 करोड़), बेसिल थंपी (30 लाख), टाइमल मिल्स (1.50 करोड़), जोफ्रा आर्चर (8 करोड़), मोहम्मद अरशद खान (20 लाख), जयदेव उनादकट( 1.30 करोड़), मयंक मार्कंडे (65 लाख), अर्जुन तेंदुलकर (30 लाख)

ALSO READ:IPL 2022: धोनी को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका, दीपक चहर और ऋतुराज के बाद CSK का ऑलराउंडर खिलाड़ी भी हुआ बाहर

Published on March 16, 2022 6:33 am