Placeholder canvas

IPL 2022: ऋषभ पंत की खुली किस्मत, धोनी के CSK को चैम्पियन बनाने वाला DELHI CAPITALS का बना नया कोच, खुद किया ऐलान

इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) 2022 की शुरुआत होने में अब कुछ दिन ही शेष हैं। 26 मार्च को चेन्नई सुपर किग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले के साथ IPL 2022 की शुरूआत होने जा रही है। सभी फैंचाइजी के खिलाड़ी और स्टाफ अपनी अपनी फैंचाईजी के साथ जुड़ रहें है। इस बार फिर चेन्नई सुपर किग्स टीम का कैंप सबसे पहले शुरू हुआ है। लेकिन चैन्नई सुपर किंग्स का एक पुराना खिलाडी अब टीम के साथ जुडने जा रहा है। जिसका ऐलान खिलाड़ी ने खुद ही कर दिया है।

शेन वॉटसन जुडेंगे दिल्ली कैपिटल्स IPL टीम से

शेन वाटसन

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाडी शेन वॉटसन ( Shane Watson) इस बार दिल्ली कैपिटल की टीम के साथ अपने IPL सफर की शुरुआत करने वाले हैं। वो एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं बल्कि असिस्टेंट कोच के तौर पर टीम से जुडेंगे। इस हफ्ते ही शेन वॉटसन ( Shane Watson) दिल्ली टीम के साथ जुड़ सकते हैं, इसके बारे में भी शेन वॉटसन ( Shane Watson) ने खुद ही साझा की है। जिसके मुताबिक वो दिल्ली कैपिटल के साथ एक असिस्टेंट कोच की भूमिका में नजर आएंगे।

टींम को आगे बढ़ाने की कोशिश रहेगी- शेन वॉटसन

Shane-Watson

दिल्ली कैपिटल के साथ जुड़ने के विषय में कंगारु खिलाड़ी शेन वॉटसन ( Shane Watson) नें कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) में उनका सफर काफी अच्छा रहा है। एक खिलाड़ी बनकर उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)में बहुत सारी यांदे बनाई हैं। अब वो दिल्ली कैपिटल्स टीम साथ असिस्टेंट कोच के तौर पर जुड़ने के साथ रिकी पॉंन्टिग के साथ मिलकर टींम को आगे ले जाने की कोशिश करेंगे। वो दिल्ली कैपिटल्स के साथ एक सपोर्टिंग कोच और स्टॉफ के तौर पर जुड़ कर काफी खुश हैं।

ALSO READ:IPL 2022: 26 विदेशी खिलाड़ीयों ने फ्रेंचाइजीयों को दिया झटका, नहीं खेलेंगे आईपीएल के शुरुआती मैच! देखें पूरी लिस्ट

IPL जीतने वाली स्कायड का रह चुकें है हिस्सा

Shane-Watson-and-MS-Dhoni

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शेन वॉटसन ( Shane Watson) 2008 में आईपीएल जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इसी के साथ उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स टींम के साथ भी IPL खेला है। साथ ही साथ चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिताब जीतने के बाद प्रोफेसनल क्रिकेट से संयास लिया है।

बता दें, शेन वॉटसन ( Shane Watson) ने 2020 में इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) और प्रोफेशनल लीग से संयास लिया है। इंडियन प्रीमियर लीग में शेन वॉटसन ( Shane Watson) के नाम पर 3,875 रन और 90 से ज्यादा विकेट लेने का रिकार्ड दर्ज हैं शेन वॉटसन ( Shane Watson) ने अपने बल्ले से कई मैच जीताऊ पारियां भी खेली हैं।

ALSO READ:IPL 2022: संजू सैमसन का चमका किस्मत, राजस्थान रॉयल्स को मिला युवराज सिंह जैसा धाकड़ खिलाड़ी, बल्ले से मचाता है गदर