Placeholder canvas

“उन्हें एक्टिंग बहुत पसंद है” MS Dhoni जल्द ही करेंगे फिल्मों में डेब्यू पत्नी साक्षी धोनी ने किया खुलासा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी दुनिया के सबसे सफल क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक हैं। अपनी कप्तानी में भारत को तीन अलग-अलग आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले धोनी बतौर विकेटकीपर और फिनिशिंग भी दुनिया के सबसे कामयाब खिलाड़ी रहे हैं।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अब सिर्फ आईपीएल में नजर आते हैं और वह इस समय सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं। अब धोनी ने खुद ही फिल्मों की दुनिया में कदम रख दिया है।

पत्नी संग मिल धोनी ने बनाई फिल्म

दरअसल जब धोनी और साक्षी अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म जिसका नाम LGM है। उसका लगातार प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब साक्षी से पूछा गया क्या धोनी से एक्टिंग की उम्मीद कर सकते हैं तो साक्षी ने इस पर मजेदार जवाब दिया जिसको सुनकर हर कोई खुशी से झूम उठा।

साक्षी ने दिया मजेदार जवाब

साक्षी ने मीडिया कर्मी की इस बात पर जवाब देते हुए कहा है कि

“मैं उस दिन का इंतजार कर रही हूं। अगर वह आता है तो वह सबसे खुशी का दिन होगा।”

इसी के साथ उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाया और कहा कि

‘अगर कुछ अच्छा है, तो वह ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने बहुत सारे एड हैं। वह कैमरे पर काफी कंफर्टेबल हैं। वह एक्टिंग करना जानते हैं। वह 2006 से कैमरे के सामने एक्टिंग कर रहे हैं। अगर आगे सब कुछ अच्छा रहता है, तो वह ऐसा कर सकते हैं। अगर मुझे उनके लिए चयन करना होगा, तो मैं एक एक्शन फिल्म करूंगी क्योंकि वह हमेशा एक्शन में रहते हैं।’

साल 2022 में लांच हुआ था धोनी एंटरटेनमेंट

दरअसल निर्देशक ने नई फिल्म के बारे में कहा था कि

“इस फिल्म का आईडिया साक्षी का है, जो खास है और मुझे बेहद पसंद आया यह फुल ऑन फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म बनने वाली हैं।”

बता दें कि धोनी एंटरटेनमेंट का ऐलान साल 2022 अक्टूबर में किया गया था जिसके बाद जनवरी साल 2023 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म “लेट्स गेट मैरिड” के पोस्टर को साझा किया था फिल्म के निर्माण का काम खुद के हाथों से करवाया गया था।

Read More : साक्षी धोनी ने किया खुलासा, बताया कैसा है महेंद्र सिंह धोनी का उनके माता-पिता से रिश्ता