Placeholder canvas

‘अब वो सिर्फ मेरी है….कहां ही जाएगी…’ साक्षी ने अपनाए बगावती तेवर, बताया धोनी उनके बारे में ऐसा क्यों सोंचते हैं!

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 4 जुलाई, 2010 में साक्षी से शादी की थी। दोनों ने लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया था। अब धोनी और साक्षी की एक क्यूट सी बेटी है जिसका जन्म साल 2015 में हुआ है। इस स्टार कपल की बेटी का नाम जीवा है।

साक्षी ने खोले पति संग रिश्ते को लेकर कई राज़

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने हाल ही में साक्षी धोनी एंटरटेनमेंट नाम से एक प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की थी। इस प्रोडक्शन के बैनर तले बनी पहली तमिल फिल्म एलजीएम की रिलीज से पहले मीडिया से साक्षी ने बात की। इस दौरान उन्होंने चेन्नई के कप्तान और अपने रिश्ते को लेकर बात की।

उन्होंने कहा कि,

“ईमानदारी से कहूं तो मैं इस बारे में बहुत स्पष्ट हूं। पुरुष पहले आपका पीछा करते हैं और फिर शादी के बाद वे कहते हैं, ठीक है! वह केवल मेरी है। अब वह कहां जाएगी।”

साक्षी ने बताया कि वह और धोनी दोनों एक-दूसरे से काफी मजाक करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि,

“हम पूरे दिन एक-दूसरे के साथ मजाक करते हैं। हंसी-मजाक और बहुत सारी बातचीत। यही हमारी केमिस्ट्री है।“

सास-ससुर के साथ है कैसा रिश्ता?

इस दौरान साक्षी से उनकी सास यानी धोनी की मां के साथ संबंधों को लेकर सवाल किया गया। फिल्म मेकर ने बताया कि उनकी सास के साथ बॉन्डिंग अच्छी है। दोनों एक दोस्त की तरह घर पर रहते हैं। हालांकि, उन्होंने अपने ससुर को सख्त स्वभाव वाला व्यक्ति बताया।

साक्षी ने आगे कहा कि,

“मैं शादी से एक दिन पहले अपनी सास से पहली बार मिली थी। टचवुड हमारे बीच बहुत अच्छा बंधन है। हम वास्तव में दोस्त की तरह हैं। वह हमेशा शांत रहती हैं। दरअसल, मेरे ससुर सख्त स्वभाव के हैं और इसीलिए धोनी अनुशासित हैं। हमारा परिवार बहुत अनुशासित है। उन्होंने कभी भी हमें किसी भी चीज के लिए ना नहीं कहा।”

ALSO READ: “उन्हें एक्टिंग बहुत पसंद है” MS Dhoni जल्द ही करेंगे फिल्मों में डेब्यू पत्नी साक्षी धोनी ने किया खुलासा