Placeholder canvas

महेंद्र सिंह धोनी के ये 3 रिकॉर्ड, जिन्हें अगले 100 सालों तक नहीं तोड़ पाएगा कोई दूसरा खिलाड़ी

क्रिकेट के मैदान में महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा नाम है, जो आज किसी भी पहचान का मोहताज नहीं है। अपनी कप्तानी में धोनी ने टीम इंडिया को ना सिर्फ एक नए मुकाम पर पहुंचाया है, बल्कि आईसीसी की तीनों ट्रॉफी भारत को जिताने वाले धोनी इकलौते कप्तान हैं।

उन्होंने बतौर कप्तान विकेटकीपर और एक फिनिशर के रूप में अलग भूमिका निभाई है। धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में कई सारे रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन आज हम आपको धोनी के ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं।

200 वनडे मैचों में कर चुके हैं कप्तानी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 200 वनडे मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है। बता दें कि साल 2007 से 2018 के बीच में उन्होंने 110 मुकाबले खेलते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई है। जबकि पांच मुकाबलों में रहा है और 74 मुकाबले में भारत को करारी शिकस्त भी मिली है धोनी के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ना किसी भी कप्तान के लिए नामुमकिन सा दिखाई देता है।

इतना ही नहीं धोनी ने 174 वनडे मैचों की भी कप्तानी की है। जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम आता है।

भारत को तीनों आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले इकलौते कप्तान

धोनी ने साल 2007 में टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप में जहां चैंपियन बनाया तो वहीं साल 2011 में धोनी ने आखिरी ओवर में हेलीकॉप्टर शॉट छक्का मारते हुए।

28 साल बाद भारतीय टीम को दोबारा आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीताया, इतना ही नहीं धोनी की कप्तानी के दौरान टीम इंडिया ने इंग्लैंड की धरती पर 2013 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को भी अपने नाम किया था। वह तीनों ट्रॉफी भारत को जिताने वाले इकलौते कप्तान हैं, हालांकि धोनी का रिकॉर्ड आज भी बरकरार है।

स्टंपिंग के मामले में भी आगे हैं धोनी

क्रिकेट के मैदान में जब भी सबसे बेहतरीन विकेटकीपर की बात होती है तो महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे पहले नंबर पर आता है। अपनी तेज रफ्तार के बल्लेबाजों की गिल्लियां उड़ाने वाले धोनी के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा अधिक संपर्क का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

बता दें कि उन्होंने 350 वनडे मुकाबले खेले हैं और इस दौरान वह 123 स्टंपिंग करने में सफल रहे हैं। इसके अलावा धोनी ने 331 कैच भी लिए हैं। वहीं धोनी के नाम इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग के रिकॉर्ड दर्ज है।

ALSO READ: क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद फूटा अंबाती रायडू का गुस्सा, अपने करियर की बर्बादी के लिए इन दो लोगों को ठहराया जिम्मेदार