Placeholder canvas

IPL 2022: CSK के CEO ने किया बड़ा खुलासा, MS Dhoni ने इस वजह से छोड़ी है कप्तानी

IPL 2022 का 15वा सीजन 2 दिन में शुरू होने वाला है। इससे पहले MS Dhoni ने क्रिकेट जगत को हैरान करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी और टीम का अगला कप्तान अब रवींद्र जडेजा को बना दिया गया है। अब Dhoni के कप्तान के पद से हटने के बाद सीएसके टीम के साथ उनका भविष्य क्या होगा इसके बारे में सबके मन में सवाल उठ रहे हैं। 

होगा धोनी का आखिरी सीजन

महेंद्र सिंह धोनी/ MS DHONI

सीएसके के एक अधिकारी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दैनिक भास्कर से बात करते हुए बताया है कि MS Dhoni के कप्तानी छोड़ने का कारण क्या है। उन्होंने कहा,

“धोनी का यह IPL सीजन आखिरी होगा। IPL मैनेजमेंट को इससे ऐतराज नहीं है, पर वह चाहता है कि धोनी अपने रहते ही एक कप्तान तैयार कर दें।” 

इसके अलावा सीएसके के अधिकारी ने यह भी बताया कि MS Dhoni खुद रविन्द्र जडेजा को अगला कप्तान बनाना चाहते थे और यह उनके मन में पहले से ही था। धौनी ने पिछले साल यानी 2021 में टीम को चौथी बार चैंपियन बनाया था और एक बार फिर से उम्मीद थी कि वो कोई करिश्मा कर सकते हैं, लेकिन अपने इस फैसले से उन्होंने सबको हैरानी में डाल दिया।

ALSO READ: IPL 2022: मैच से पहले श्रेयस अय्यर को लगा झटका, KKR के 2 दिग्गज खिलाड़ी पांच मैच से हुए बाहर

MS DHONI के प्रदर्शन में आ रही गिरावट

महेंद्र सिंह धोनी CSK/ MS DHONI CSK

कप्तान के तौर पर धौनी तो हिट हैं, लेकिन बतौर बल्लेबाज अब दिन प्रति दिन उनका प्रदर्शन काफी खराब होता जा रहा है और 2020 और 2021 में उन्होंने जैसा प्रदर्शन किया इससे ये साबित भी हो जाता है। MS Dhoni ने अपनी कप्तानी में सीएसके को 9 बार IPL फाइनल तक पहुंचाया है और 4 बार टीम को IPL का चैंपियन भी बनाया है। 

लेकिन जब बल्ले से उनके योगदान की बात आती है, तो ये नंबर काफी बदल जाते हैं जो उनके जैसे महान खिलाड़ी को सूट नही करते हैं। पिछले 2 सीज़न के प्रदर्शन की बात करें तो, IPL 2020 में महेंद्र सिंह धोनी ने 14 इनिंग में महज़ 200 रन बनाए थे। वहीं IPL 2021 में धोनी ने 16 पारियां खेली थी। जिसमें उन्होंने 16.29 की खराब एवरेज से बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 114 रन ही बनाए थे।

ALSO READ: ICC WWC 2022: इन 2 तरीकों से भारत सेमीफाइनल में करेगी एंट्री, अगले मैच में नहीं मिली जीत तो भी खेल सकती सेमीफाइनल, समझे गणित