Placeholder canvas

IPL 2022: कप्तानी मिलने के बाद पहली बार बोले सर रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी के लिए कही ये बात

IPL 2022 की शुरुआत सिर्फ 2 दिन में होने वाली है और इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से एक हैरानी भरा ऐलान हुआ। MS Dhoni ने क्रिकेट जगत में एक विशाल फैसले के ऐलान किया। MS Dhoni ने अचानक चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। अब चेन्नई सुपर किंग्स की कमान Dhoni ने भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को सौंप दी है। 

रविंद्र जडेजा इस जिम्मेदारी से नही परेशान

MS DHONI & RAVINDRA JADEJA

इस बड़े ऐलान के बाद रविंद्र जडेजा की प्रतिक्रिया सामने आई है। रविंद्र जडेजा से प्रैक्टिस के दौरान कप्तान बनने की बात की गई। रविंद्र जडेजा ने कहा कि कप्तानी मिलने से उनपर कोई दबाव नहीं है, क्योंकि धोनी उनके साथ हैं। उन्होंने कहा,

“अच्छा महसूस कर रहा हूं। माही भाई ने जो विरासत छोड़ी है, उसे आगे लेकर जाना होगा। मुझे किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह मेरे पास हैं। मेरे जो भी सवाल होंगे, मैं उन्हें लेकर माही भाई के पास जाऊंगा। वह मेरे लिए पहले भी थे और आज भी हैं। इसलिए मुझे चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप सभी का शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।”

पिछले 2 सालों में रविंद्र जडेजा ने किया है कमाल का प्रदर्शन

पिछले कुछ सालों में रविंद्र जडेजा का प्रदर्शन कमाल का रहा है और वो CSK से पिछले 10 सालों से जुड़े हुए हैं। IPL 2022 के लिए जडेजा को चेन्नई ने पहले नंबर पर रिटेन किया था। सीएसके ने IPL 2022 नीलामी से पहले उन्हे 16 करोड़ रुपये में रीटेन किया था। 

ALSO READ:MS Dhoni की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका थी बेहद खूबसूरत, सामने आई तस्वीर, इस वजह से छूट गया माही का साथ

jadeja-CSK

पिछले सीजन में रविंद्र जडेजा ने 75 से ज्यादा की औसत से 227 रन बना दिए थे। जडेजा IPL में 200 मुकाबले खेल चुके हैं और उनके नाम 27 से ज्यादा की औसत से 2386 रन हैं। इसके अलावा उनके नाम 127 विकेट भी हैं। 

धोनी 2008 में टूर्नामेंट की शुरुआत से ही सीएसके के कप्तान रहे थे। इस बीच केवल दो साल उन्होंने सीएसके की अगुवाई नहीं की क्योंकि तब स्पॉट फिक्सिंग मामले के कारण टीम पर दो साल का प्रतिबंध लगा था। चेन्नई सुपरकिंग्स शनिवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। 

ALSO READ: IPL 2022: CSK के CEO ने किया बड़ा खुलासा, MS Dhoni ने इस वजह से छोड़ी है कप्तानी