MS DHONI GIRLFRIEND PRIYANKA JHA
कौन थी MS Dhoni की गर्लफ्रेंड प्रियंका झा, मौत के बाद टूट गये थे धोनी, जानिए क्या थी मौत की वजह

भारतीय क्रिकेट टीम को नई बुलंदियों पर पहुंचाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42 वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी ने अपने खेल से सिर्फ टीम इंडिया ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपने नाम का डंका बजाया है। वहीं उनके इस सफलता को देखकर उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण और पद्मश्री राजीव गांधी जैसे खेल पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। आज हम आपको धोनी के रिकार्ड्स नहीं बल्कि उनकी पहली गर्लफ्रेंड के बारे में बताते हैं, जिससे धोनी बेइंतहा मोहब्बत करते थे।

पहली प्रेमिका पर जान छिड़कते थे धोनी

धोनी की गर्लफ्रेंड का नाम प्रियंका झा था, धोनी उनसे बेहद प्यार करते थे और शादी भी करना चाहते थे। लेकिन दुर्भाग्यवश प्रियंका की मौत साल 2022 में एक सड़क दुर्घटना की वजह से हो गई थी। यह बात जब माही को पता चली तो वह टूर्नामेंट खेलकर वापस लौटे तो उन्हें इस खबर ने भीतर से तोड़ दिया था।

लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और क्रिकेट की दुनिया में दोबारा से मजबूती के साथ अपने कदम को जमाया और साक्षी को अपने जीवन का हमसफ़र बनाया। फ़िलहाल दोनों एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं और इन दोनों की एक बेटी जीवा भी है।

धोनी के रिकॉर्डस

बता दें कि धोनी की कप्तानी में भारत ने आईसीसी वर्ल्ड कप T20 साल 2007 और क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में जीती थी। इसके अलावा साल 2009 में भारत पहली बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन बना था।

Read Moreक्या महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे आईपीएल 2024? माही के जन्मदिन पर हुआ कन्फर्म, जडेजा ने बताया माही का फ्यूचर प्लान

Published on July 8, 2023 8:50 am