Placeholder canvas

“ऐसा पागलपन मैंने नहीं देखा….” साक्षी धोनी ने बताया क्यों हर नई बाइक खरीदते हैं MS DHONI

महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों आईपीएल की पांचवी ट्रॉफी जीतने के बाद क्रिकेट के मैदान से दूर रांची अपने घर में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। जैसे फैंस की धोनी के प्रति दीवानगी किसी से छुपी नहीं है। उसी तरीके से हम सभी जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी को मोटरसाइकिल से कितना ज्यादा प्यार है।

इतना ही नहीं हम सभी ने अक्सर उन्हीं को सड़कों पर बाइक चलाते हुए भी देखा है। धोनी के पास एक से बढ़कर एक बाइक मौजूद है। जिसकी झलक उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके दिखाई है।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

धोनी की बाइक कलेक्शन को भारत में सबसे बड़े और सबसे अच्छे बाइक कलेक्शन में से एक माना जाता है उनके पास कई सारी कारें और एक से बढ़कर एक बाइक मौजूद है। उनके कार और बाइक कलेक्शन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर इस समय खूब ट्रेंड हो रहा है, जिसमें धोनी नजर आ रहे हैं।

बताते हैं कि इस वीडियो को वेंकटेश प्रसाद के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें वेंकटेश प्रसाद धोनी और धोनी की कार बाइक का कलेक्शन साफ-साफ दिखाई दे रहा है।

धोनी के लिए बेहद खास है यह कलेक्शन

साक्षी इस वीडियो में धोनी से पूछती है कि इतनी बाइक्स रखने की क्या वजह है तो धोनी जवाब देते हुए कहते हैं कि मैं चाहता था कि कोई ऐसी चीज हो जो सिर्फ मेरी हो और यह कलेक्शन सिर्फ मेरा है। तुम तो चाहती थी यह जगह बैडमिंटन कोर्ट के बाद हो, लेकिन मैं जिद पर अड़ा। वहीं वेंकटेश प्रसाद ने भी इस वीडियो में कहा कि इस तरह का कलेक्शन के लिए इंसान के अंदर जुनून और पागलपन होना भी बेहद जरूरी है।

धोनी के कलेक्शन को बताया पागलपन

इतना ही नहीं वेंकटेश प्रसाद ने जिस वीडियो को शेयर किया है उसके कैप्शन में लिखा है कि “मैंने ऐसा पागलपन पहले कभी नहीं देखा क्या कलेक्शन है और क्या कमाल के इंसान हैं धोनी इतनी बड़ी कामयाबी यह रांची में धोनी के घर में मौजूद उनके बाइक और परीक्षण की एक झलक है मैं उसका जुनून देखकर काफी ज्यादा हैरान था।”

बात अगर धोनी के बाइक कलेक्शन की करें तो उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी बाइक मौजूद हैं धोनी के पास 100 से ज्यादा बाइक हैं उनके कलेक्शन में 34 लाख की निंजा h2 47 लाख X132 Hellcat और 30 लाख की Ducati 1098 भी शामिल है।

Read More : आईपीएल 2024 से पहले लखनऊ सुपर जायंटस ने किया बड़ा फैसला, इस दिग्गज को बनाया अपना नया हेड कोच