Placeholder canvas

दिग्गज क्रिकेटर हुआ अरेस्‍ट, गर्लफ्रेंड के साथ की थी ‘गंदी’ हरकत

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और वर्तमान में कमेंटेटर Michael Slater को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी साल अक्टूबर में घरेलू हिंसा के आरोपों के चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उस समय वह ज़मानत पर रिहा हो गए थे, लेकिन बुधवार 15 दिसंबर को उनको फिर से कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

ये था पूरा मामला

e8ca71a0 5d49 11ec 9df6 a89698d4a766

रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने कथित तौर पर कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया, जिसे एक हिंसा आदेश या एवीओ के रूप में जाना जाता है। 51 साल के Michael Slater को पर न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने AVO की शर्तों और जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया है।

ALSO READ:रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं बल्कि इस बल्लेबाज के सामने गेंदबाजी करने से डरते थे Wahab Riaz, बुमराह के लिए कही ये बात

Michael Slater को बुधवार 15 दिसंबर की सुबह करीब 7.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अक्टूबर में पहली बार घरेलू हिंसा का मामला दर्ज होने के बाद ये दूसरी बार है, जब स्लेटर को गिरफ्तार किया गया है। इसी साल 12 अक्टूबर को Michael Slater को सिडनी में अपनी पूर्व पार्टनर का पीछा करने और उन्हें लगातार फोन और मैसेज करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तब उनके वकीलों ने दावा किया था कि वह मनोवैज्ञानिक की मदद लेंगे। स्लेटर को तब जमानत दे दी गई थी।

ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले थे 10 साल

article154848

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज Michael Slater के करियर की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए करीब एक दशक तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेली है। उन्होंने 2004 के संन्यास लेने से पहले टेस्ट क्रिकेट में 74 मैचों में 14 शतकों की मदद से 5312 रन बनाए जबकि एकदिवसीय क्रिकेट में भी 42 मैचों में 987 रन बनाए।

ALSO READ: किसने कहा “Virat Kohli सिर्फ पैसे के लिए खेलता है, उसने धोनी को कप्तानी छोड़ने के लिए मजबूर किया था”

2003 में क्रिकेट से विदाई लेने के बाद से ही Michael Slater कमेंटेटर और ब्रॉडकास्टर के तौर पर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कॉमेंट्री करते रहे हैं। वह इस साल की शुरुआत में इंडियन प्रीमियर लीग की कॉमेंट्री टीम का भी हिस्सा थे। हालांकि, घरेलू हिंसा मामले के बाद से ही वह कॉमेंट्री से दूर हैं।