Placeholder canvas

इस वजह से पूरी जिंदगी Lata Mangeshkar ने नहीं की शादी, वजह जानकर और बढ़ जाएगी भारत के स्वर कोकिला की इज्जत

भारत में स्वर कोकिला नाम से प्रसिद्ध लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का देहांत हो चुका है। लता मंगेशकर की हालत कई दिनों से खराब थी। कोरोना संक्रमण के बाद निमोनिया होने के कारण उन्‍हें मुंबई के बीच कैंडी अस्‍पताल में 8 जनवरी को भर्ती करवाया गया था। बीते काफी दिनों से लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की हालत में सुधार होने की खबर आई थी। लेकिन उनका इलाज कर रहे डॉक्‍टर ने बताया के उन्‍हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर फिर से शिफ्ट कर दिया है।

लेकिन बीते दिन एकदम से उनकी तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें फिर से वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन वो जिंदगी की जंग हार गईं। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने शादी नहीं की थी। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को भारत के सर्वोच्च रत्न भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है।

लता मंगेशकर ने क्यों नहीं की शादी

लता मंगेशकर 2

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) भारत की स्वर कोकिला मानी जाती हैं। लता मंगेशकर ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने इसका खुलासा करते हुए बताया था कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की इसकी वजह उनका परिवार था अपने भाई बहन के कारण उन्होंने शादी नहीं की थी।

लता दीदी ने बताया कि मैं घर में सबसे बड़ी थी और उनके पिता की मौत हो गई थी जिसके कारण उन्होंने अपने परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली। लता दीदी ने बताया कि उनके छोटे 5 भाई-बहन थे उनको मैंने संभाला था इसी कारण हम ने शादी नहीं की थी। अपने परिवार के कारण उन्होंने जल्दी काम करना शुरू कर दिया था। लता दीदी ने अपने परिवार के लिए काफी योगदान दिया है।

लता दीदी की हैं कितनी बहने

लता मंगेशकर 3

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का एक भाई और चार बहने थी और सबसे बड़ी लता दीदी थी इसीलिए उनके कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी। लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर सन 1929 में हुआ था लता दीदी की उम्र 91 साल थी। लता दीदी (Lata Mangeshkar) का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में हुआ था।

करियर की शुरुआत में थी इतनी उम्र

लता मंगेशकर

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अपने करियर की शुरुआत महज 12 साल की उम्र में की थी। उन्होंने 90 साल की उम्र तक गाना गाया लेकिन उम्र के साथ उनकी बीमारियां भी बढ़ने लगी जिसके कारण वह असहाय हो गए लेकिन फिर भी अगर उनका कोई इंटरव्यू लेने जाता था तो बड़े प्यार से गाने की चंद लाइने गुनगुना देती थी। इन्हीं चंद लाइनों ने सबका दिल जीत लिया है। आज यह सब के दिलों में राज कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें-‘सलमान खान को छूने के लिए लेनी पड़ती है परमिशन’ बॉलीवुड की इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने किया खुलासा

लता दीदी ने कब गाया था गाना

लता मंगेशकर 1

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने लगभग 81 साल पहले 16 दिसंबर 1941 को पहली बार रेडियो पर गाना गया था। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने फैंस को दी थी। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। उन्होंने जब यह गाना गाया था तब उनके पिता जिंदा थे उनके गाने को सुनकर उनके पिता काफी खुश हुए थे और गर्व महसूस किया था। उनके पहले गाने पर उनकी मां तो फूली नहीं समा रही थी अपनी बेटी का पहला गाना सुनकर मां बाप कितना खुश हुए थे यह उन्होंने खुद बताया था।

ALSO READ:पैसों की किल्लत की वजह से 50 रुपये में अंबानी के घर बनाती थी खाना, आज अभिनेत्री बन कर रही है बॉलीवुड पर राज