MS DHONI BIRTHDAY CELEBRATION

बीते गुरूवार को महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 42 वां जन्मदिन मनाया. धोनी के जन्मदिन के दिन पूरा सोशल मीडिया धोनीमय हो गया था. हर जगह सिर्फ धोनी ही नजर आ रहे थे. महेंद्र सिंह धोनी यूं तब सोशल मीडिया और पब्लिक लाइफ में बहुत एक्टिव नजर नही आते हैं, लेकिन जन्मदिन के ख़ास मौके पर महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करके फैंस को धन्यवाद कहा है.

धोनी ने किसके साथ मनाया जन्मदिन

बाकि क्रिकेट स्टार्स जहां बड़ी पार्टी करके अपने जन्मदिन को सेलीब्रेट करते हैं वही धोनी ने अपने pet dogs के साथ अपना जन्मदिन मनाया. उन्होंने एक केक काटा और उसको बारी-बारी से अपने सभी डाॅग्स को केक खिलाया.

फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि धोनी का यह वायरल वीडियो धर्मपत्नी साक्षी ने ही बनाया होगा. धोनी के इस वीडियो के सादगी की भी बहुत तारीफ हो रही है.

सहवाग, हरभजन, सचिन तेंदुलकर ने ऐसे किया विश

वीरेंद्र सहवाग ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि,

‘सूर्य देव के पास अपने दिव्य रथ को खींचने के लिए 7 घोड़े हैं. ऋग्वेद में विश्व के 7 भाग, 7 ऋतुएँ और 7 गढ़ बताए गए हैं, 7 बुनियादी संगीत नोट्स, शादी में 7 फेरे, विश्व के सात अजूबे और 7वें महीने का 7वां दिन- किसी शीर्ष व्यक्ति का जन्मदिन होता है और वह हैं महेंद्र सिंह धोनी.’

वहीं हरभजन सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि, ‘

जन्मदिन मुबारक हो बाहुबली, एमएसधोनी. आप प्रेरणा देते रहें. आपका दिन मंगलमय हो. जन्मदिन मुबारक हो धोनी. हमने मैदान पर कुछ ऐतिहासिक यादें साझा की हैं! आशा है कि आपका आने वाला वर्ष मंगलमय होगा.’

वहीं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने लिखा कि,

‘आप हमेशा अपने हेलीकॉप्टर शॉट्स की तरह ऊंची उड़ान भरें. जन्मदिन की शुभकामनाएं, एमएस धोनी.’

ALSO READ: Ajit Agarkar को ऐसे ही नहीं बनाया गया है मुख्य चयनकर्ता, इस दिग्गज खिलाड़ी का है इसके पीछे हाथ, जानिए इनसाइड स्टोरी

Published on July 9, 2023 1:05 pm