Placeholder canvas

मुंबई इंडियंस को धोखा देकर इस टीम के लिए आईपीएल 2024 खेल सकते हैं जोफ्रा आर्चर, सोशल मीडिया पर स्टोरी डालकर दिए सिग्नल

Jofra Archer can play IPL 2024 for RCB: आईपीएल (IPL 2024) को लेकर तैयारियों जोरों पर है। सभी टीमें तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच आरसीबी (RCB) की टीम अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए इंग्लैंड की काउंटी टीम ससेक्स के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने वाली है, जिसके लिए ससेक्स की टीम इन दिनों बेंगलुरु में है। टीम के साथ इंग्लैंड के अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) भी जुड़े हुए हैं, जिनके अब आरसीबी से जुड़ने की कवायद चल रही है।

आरसीबी कैफे में पहुंचे Jofra Archer

दरअसल इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने काउंटी चैंपियनशिप की शुरुआत से पहले प्री-सीजन तैयारी कैंप के लिए ससेक्स टीम के साथ कर्नाटक में हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें उन्हें केएससीए इलेवन के लिए जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) को अलूर में गेंदबाजी करते देखा गया था। उसमें वें अपनी टीम के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे थे।

वहीं इस वीडियो के बाद जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरी में आरसीबी के कैफे और बार की एक तस्वीर शेयर की। इसके बाद सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर यह कवायद शुरू हो गई कि जोफ्रा आर्चर इस साल (Jofra Archer) आरसीबी के साथ जुड़ सकते हैं। लेकिन इसको लेकर किसी ने भी किसी तरह की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की।

पिछले साल मुंबई में थे Jofra Archer

जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) पिछले साल मुंबई इंडियंस के आईपीएल में खेले थे, लेकिन वें पूरे सीजन नहीं खेल पाए थे। उनकी चोट के कारण वें टूर्नामेंट के कुछ मैच ही खेल पाए थे। उनको टीम ने साल 2023 में खिलाने के लिए साल 2022 के ऑक्शन में ही खरीद लिया था।

टीम का सपना था कि बुमराह और जोफ्रा आर्चर दोनों साथ में खेलें, लेकिन जब बुमराह खेले तब आर्चर चोटिल रहे, वहीं जब आर्चर खेले तब बुमराह चोटिल हो गए। टीम को दोनों को साथ खिलाने का मौका नहीं मिला। इसके बाद टीम ने साल 2024 की नीलामी से पहले ही उन्हें रिलीज कर दिया था। अब वें इस साल टूर्नामेंट में आरसीबी के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

ALSO READ: रणवीर सिंह से शादी से पहले इन 6 लोगों के साथ रहा दीपिका पादुकोण का सम्बंध, भारत का ये दिग्गज भी लिस्ट में शामिल