IPL 2022 RETAIN LIST
IPL 2022 RETAIN LIST

आईपीएल के 15वें संस्करण में खिलाड़ियों के मेगा ऑक्शन का आयोजन जल्द होने वाला है। क्रिकेट वेबसाइट के अनुसार ऑक्शन दिसंबर के अंत या जनवरी के शुरुआती हफ्तों में आयोजित किया जा सकता है। आईपीएल रिटेन पॉलिसी को देखते हुए कौन सी टीम किसे रिटेन करेगी इसका फैसला लगभग सभी फ्रेंचाइजी कर चुकी हैं। लेकिन 30 नवंबर

IPL 2022 RETAIN LIST
IPL 2022 RETAIN LIST

तक वो सबके सामने आ जाएगी। आइए जानते हैं कौन सी टीम करेगी किसे रिटेन करेगी…

दिल्ली की टीम के साथ आगे का सफर तय करेंगे ये खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल का पिछले सालो में प्रदर्शन और प्वाइंट टेबल का ग्राफ काफी ऊपर लगा है। लगातार दो साल तक प्ले ऑफ और उसके बाद एक बार फाइनल तक पहुंची है। टीम में युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन टीम का स्तंभ है, लेकिन आईपीएल 2022 में मेगा ऑक्शन के टीम के ज्यादातर खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा बन जायेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने रिटेन खिलाड़ी में कप्तान ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, एनरिच नोर्त्जे का नाम रखा है। पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, अमित मिश्रा और बेहतरीन गेंदबाज कगिसो रबाडा के साथ मार्कस स्टॉनिश को ऑक्शन के लिए रिलीज कर दिया है।

देखें सभी 8 फ्रेंचाइजी किन्हें कर रहीं रिटेन

IPL 2022 RETAIN LIST
IPL 2022 RETAIN LIST

आईपीएल की अन्य फ्रेंचाइजी फैसला ले सकती हैं। संभावना है कि फ्रेंचाइजी एक खिलाड़ियों को अपने साथ सफर के लिए आगे रखेंगी।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा, सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और विदेशी खिलाड़ियों में मोईन अली/सैम करन को रिटेन कर सकती है।

मुंबई इंडियंस की टीम कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड और ईशान किशन/सूर्यकुमार यादव में से किसी एक खिलाड़ी को रिटेन करेगी।

ALSO READ: आईपीएल 2022 में बिछड़ गए 2 जिगरी यार, धोनी ने नहीं दिया साथ, अब मैदान में चुकानी होगी कीमत

दिल्ली कैपिटल कि तरफ से ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, एनरिच नोर्त्जे को रिटेन किया जाएगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम अपने खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन में किसी इनको रिटेन करेगी। ऑक्शन में टीम को अपने कप्तान की तलाश होगी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की विराट के कप्तानी छोड़ने के बाद भी बल्लेबाज विराट कोहली, गेंदबाज युजवेंद्र चहल, और मैक्सवेल को रिटेन कर सकती है।

पंजाब किंग्स की टीम केएल राहुल को ऑक्शन में उतरेगी। मयंक अग्रवाल और शाहरुख खान को रेटिन करने का नाम सामने आ रहा है।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से भी दो खिलाड़ी बेन स्टोक्स और जोस बटलर को रिटेन किया जा सकता है।

ALSO READ: वीरेंद्र सहवाग का खुलासा राहुल द्रविड़ की एक डांट ने बना दिया धोनी को दुनिया का बेस्ट फिनिशर

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम डिविलियर्स के साथ अन बन के बाद उन्हें ऑक्शन में उतरेगी। साथ ही केन विलियमसन और राशिद खान को रिटेन करेगी।

ये है आईपीएल के रिटेन का नियम

आईपीएल

सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी के पास 90 करोड़ रुपए खिलाड़ियों को अपने टीम में शामिल करने के लिए हैं। अगर टीम अपने चार खिलाड़ियों को रिटेन करती है तब उनके बजट से 42 करोड़ की राशि कट जायेगी। अगर टीम खिलाड़ियों को रिटेन करती है तब 33 करोड़ और दो खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए 24 करोड़ और एक खिलाड़ी को रिटेन करने के लिए 14 करोड़ की धनराशि कटेगी।

फ्रेंचाइजी को 3 खिलाड़ी और दो विदेशी खिलाड़ी रिटेन कर सकती है, लेकिन इस दशा में फ्रेंचाइजी के पास राइट टू मैच के कार्ड नहीं होगा। 30 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी है।

ALSO READ: आईपीएल 2022 में बिछड़ गए 2 जिगरी यार, धोनी ने नहीं दिया साथ, अब मैदान में चुकानी होगी कीमत

Published on November 29, 2021 10:51 am