Placeholder canvas

IPL 2022: इस खिलाड़ी को रिटेन न करके पछता रही KKR टीम, खुद कोच ब्रेंडन मैकुलम ने माना बहुत बड़ी गलती

by POONAM NISHAD
ब्रेंडन मैकुलम

इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) के 15वे संस्करण के लिए मेगा ऑक्शन होने वाला है। जोकि 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में होगा। जिसके लिए सभी फ्रेंचाइजी तेजी से अपनी तैयारियां कर रही है। इस मेगा ऑक्शन के चलते सभी आईपीएल (IPL)टीम ने आईपीएल के नियम के अनुसार 3 से 4 खिलाड़ी रिटेन किए है। बाकी के सभी खिलाड़ी ऑक्शन में पहुंच चुके है। जिसमे से कई फ्रेंचाइजी अपने रिटेन खिलाड़ियों में कुछ फेर बदल से खुश नजर नही आ रही है। इसी क्रम में केकेआर के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम में ये बात कह दी है।

इस खिलाड़ी को नही खोना चाहते थे हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम

shubhman

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने अपने एक लाइव के दौरान कहा कि वो शुभमन गिल को टीम में बनाए रखना चाहते थे। लेकिन आईपीएल(IPL) के नियम के अनुसार वो ऐसा कर नही पाए। उन्हे शुभमन गिल के टीम में ना होने से काफी निराशा है। उन्होंने शुभमन गिल को रिटेन ना करने को अपनी गलती तक में गिन दिया है।

दरअसल, एक लाइव के दौरान जब उनसे ऑक्शन के लिए रणनीति पर सवाल पूछा गया तब उन्होंने इस बात का खुलासा किया। इस युवा खिलाड़ी के लिए हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा कि ” शुभमन गिल को रिटेन ना करके हम एक बहुत बड़ी गलती कर चुके हैं। जिसके बारे में हम काफी निराश भी है”।

इन 4 खिलाड़ियों को किया रिटेन

IPL 2022

केकेआर की फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम से कुल चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जिसमें आंद्रे रसल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर और सुनील नारायण है। केकेआर ने आंद्रे रसल को 12 करोड़, वरुण चक्रवर्ती को 8 करोड़, वेंकटेश अय्यर को 8 करोड़ और सुनील नारायण को 6 करोड़ में रिटेन किया है।

ALSO READ:IND vs WI: जसप्रीत बुमराह का इकलौता विकल्प है ये गेंदबाज, मलिंगा को देता है टक्कर, धीरे-धीरे भूल गयी टीम इंडिया

IPL ऑक्शन में भी नही कर खरीद पाएंगे अब शुभमन गिल को

Eoin morgan KKR captain

Eoin morgan KKR captain

केकेआर हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने भले ही शुभमन गिल को न रिटेन करने को अपनी चूक मान लिया हो। लेकिन अब वो IPL ऑक्शन में भी इस खिलाड़ी को अपने पाले में शामिल नहीं कर सकते है। शुभमन गिल को अहमदाबाद टीम ने अपने साथ जोड़ लिया है। इस युवा खिलाड़ी के लिए अहमदाबाद टीम ने 7 करोड़ की रकम खर्च की है।

ALSO READ:IPL 2022: CSK ने किया अपने कप्तान का ऐलान, अब ये खिलाड़ी बनेगा नया कप्तान

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00