NITISH RANA AND SHIKHAR DHAWAN

आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 16वां सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यादगार रहा। टीम ने गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया। इस सीजन में कुछ टीमों ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिला जीता तो कुछ ने फैंस को काफी ठेस पहुंचाई।

इनमें  पहला नाम पंजाब किंग्स और दूसरा नाम कोलकाता नाइट राइडर्स का शामिल है। इन दोनों टीमों ने उम्मीद के मुताबिक आईपीएल 2023 (IPL 2023) में प्रदर्शन नहीं किया। ऐसे में अब खबर आ रही है कि इन टीमों के कप्तानों से उनकी जिम्मेदारी छीनी जा सकती है। आईपीएल 2024 (IPL 2024) में ये दोनों टीमें बड़े बदलाव के साथ उतर सकती हैं।

बदल जाएगा पंजाब किंग्स का कप्तान!

आईपीएल 2023 (IPL 2023) का ये सीजन पंजाब किंग्स के लिए कुछ खास नहीं रहा। शिखर धवन की अगुवाई में टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। कप्तान खुद चोट के चलते पूरा सीजन नहीं खेल पाए थे। धवन ने इस दौरान सिर्फ 11 मुकाबले खेले थे। जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ 373 रन ही निकले थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 142.91 का रहा था।

इसके अलावा खिलाड़ी की उम्र भी उनके लिए मुसीबत बन रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब किंग्स का टीम मैनेजमेंट टीम की कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट शिखर धवन की जगह केन विलियमसन को बतौर कप्तान जोड़ने का मन बना रहा है।

केकेआर का कप्तान बदला जाना तय है

आईपीएल 2023 (IPL 2023) से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को भी झटका लग सकता है। दरअसल, टीम के कप्तान नीतीश राणा पर भी खतरा मंडरा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण श्रेयस अय्यर की फिटनेस है। स्टार बल्लेबाज बहुत जल्द मैदान पर वापसी करेंगे और टीम की कमान संभालेंगे।

वहीं, बात करें टीम के प्रदर्शन की तो आईपीएल 2013 के 16वें सीजन में दो बार की विजेता टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। ऐसे में नितीश राणा का कप्तानी से हटाए जाना तय माना जा रहा है।

ALSO READ: IND vs WI: “मुझे नहीं लगता कि अब उसकी फॉर्म…” शुभमन गिल के खराब फॉर्म पर अभिनव मुकुंद बोल गये ये बड़ी बात

Published on July 29, 2023 10:04 pm