Placeholder canvas

IPL 2023: पैसे बचाने के लिए ये 3 टीमें आईपीएल 2023 नीलामी में कायरन पोलार्ड को अपने टीम में कर सकती हैं शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) में जिस तरह से लीग की सबसे सफल टीम में टूर्नामेंट खेला, इसके बाद मुंबई इंडियंस में आईपीएल आईपीएल 2023 के लिए काफी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। ये बात तय है। आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस 14 में से 4 मैच जीतकर और 10 हारकर प्वाइंट टेबल की सबसे नीचे की टीम बनी थी साथ ही अगर ये कहे इस मुंबई इंडियंस सबसे पहले बाहर हुई थी।

टीम के कई स्टार खिलाड़ी की तरह ही ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। जिसके कारण कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हे कई मैच में बाहर भी किया अब अगले आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ी की टीम में जगह को लेकर ये माना जा रहा है कि वो मुंबई इंडियंस स्क्वाड का नहीं होंगे। ऐसे में तीन टीम जोकि उन्हे अपने साथ शामिल कर सकती हैं।

1- गुजरात टाइटंस ( Gujrat Titans)

इंडियन प्रीमियर लीग की पहले ही सीजन में खिताब हासिल करने वाल गुजरात टाइटंस इस साल अपनी टेमीम जो फेर बदल करेगी, उसमे कायरन पोलार्ड को टीम में शामिल किया जा सकता है। टीम के खिलाड़ी राहुल तेवतिया ने डेथ ओवर्स में बड़ी-बड़ी हिट से टीम को जीत दिलाई है।

पोलार्ड ने भले ही आईपीएल 2022 में खिलाड़ी ने 11 मैच में 107.46 के स्ट्राइक रेट से 144 रन ही बनाए थे। लेकिन उनके जैसा खिलाड़ी फ्रेंचाइजी को काफी बना सकता है। गुजरात टाइटंस की टीम खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ सकता है।

2 – पंजाब किंग्स (Punjab Kings)

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी कायरन पोलार्ड को मुंबई का रिलीज करना लगभग तय माना जा रहा है। जिसके बाद पंजाब किंग्स वेस्टइंडीज के इस पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी को अपनी टीम में स्थान दे सकती है। यानी गुजरात टाइटंस की तरह ही आईपीएल 2023 के लिए पंजाब की टीम भी अपना दांव खेल सकती है।

पंजाब टीम में ओडियन स्मिथ को 6 करोड़ में खरीदा था, लेकिन उनके रिलीज किए जाने की बात सामने आई है। डेथ ओवर्स में टीम को एक अच्छे खिलाड़ी की जरूरत है। ऐसे में पोलार्ड टीम के लिए काफी किफायती और फायदेमंद खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

Also Read : IND vs AUS: खुद को दिनेश कार्तिक से बड़ा फिनिशर समझने लगे हैं हार्दिक पंड्या, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच में किया ये इशारा

3- दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)

दिल्ली की टीम के आईपीएल 2022 में किए प्रदर्शन के बाद टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को कमी देखने को मिलती है। जोकि अंत में आकर विस्फोटक बल्लेबाजी कर सके। साथ ही जरूरत पड़ने पर विकेट निकाल सके।

कायरन पोलार्ड ने अब तक आईपीएल में 189 मैच खेले है, जिसमें 147.32 के स्ट्राइक रेट से 3412 रन बनाए गए हैं। जिसमें 16 अर्धशतक है। साथ ही 107 पारियों में 8.79 के इकॉनमी रेट से 69 विकेट भी लिए हैं। दिल्ली की टीम के लिए भी कायरन पोलार्ड काफी अच्छे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

Also Read : IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारतीय टीम में होंगे ये 2 बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकते हैं रोहित शर्मा