sanjay manjrekar

आईपीएल 2023 (IPL 2023) की शुरुआत में अब 5 दिन का समय शेष है। 31 मार्च को 16वें सीजन का आगाज होगा। उम्मीद है कि हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए सभी टीमों ने पूरी गर्मजोशी के साथ तैयारियां शुरु कर दी हैं।

आईपीएल 2023 (IPL 2023) में रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर अपने अभियान की शुरुआत 2 अप्रैल से करेगी। फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली टीम का सामना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से होगा। निश्चित ही इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। क्योंकि दोनों टीमों ने एक से बढ़कर एक घातक खिलाड़ी मौजूद हैं।

पूर्व क्रिकेटर ने की गेंदबाजी आक्रमण की तारीफ

इस बीच टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के गेंदबाजी आक्रमण की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि टीम के पास गेंदबाजी में गहराई है और ये उनका एक्स-फैक्टर है।

मांजरेकर ने कहा कि,

‘उनकी तेज गेंदबाजी के पास गहराई है। अगर हेजलवुड फिट नहीं है, उनके पास टॉपली है। स्पिन में उनके पास वानिंदु हसरंगा है। उनके पास मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल है। गेंदबाजी परफेक्ट है और मैक्सवेल भी गेंदबाजी कर सकते हैं। इस आईपीएल में, मेरे मुताबिक आरसीबी के पास सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है और यह उनका संयुक्त एक्स-फैक्टर है।“

दो बार फाइनल में जगह बना चुकी है आरसीबी

मालूम हो कि आईपीएल 2023 (IPL 2023) में रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर एक बार फिर खिताब जीतने के लिए उतरेगी। अब तक फ्रेंचाइजी ने सिर्फ 2 बार फाइनल में जगह बनाई है। पहले 2009 में टीम ने फाइनल में एंट्री की थी इसके बाद 2016 में आरसीबी लीग स्टेज के मुकाबले क्वालीफाई करके फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई थी। उम्मीद है कि इस बार आरसीबी अपने खिताब के पड़े सूखे को खत्म करने में कामयाब होगी।

IPL 2023 के लिए RCB का स्क्वॉड

विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डु प्लेसिस, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलेन, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, डेविड विली, रजत पाटीदार, सिद्धार्थ कौल।

ALSO READ: आईपीएल 2023 से पहले RCB को लगा तगड़ा झटका, मैक्सवेल के बाद ये खूंखार बल्लेबाज भी हुआ बाहर

Published on March 26, 2023 9:00 pm