Placeholder canvas

IPL 2022: लगातार 3 जीत के बाद खुश नहीं है कप्तान विलियमसन, बताई टीम की सबसे बड़ी कमी, इस खिलाड़ी को बताया जीत का हीरो

IPL 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हरा दिया है। केन विलियमसन की अगुआई वाली हैदराबाद की यह सीजन की लगातार तीसरी जीत है। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने कोलकाता के 176 रन के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर और 13 गेंदें शेष रहते हुए हासिल कर लिया।

विलियमसन ने खिलाड़ियों की करी तारीफ

kane Williamson

मैच के बाद केन विलियमसन टीम की IPL 2022 में  लगातार तीसरी जीत पर खुश दिखे और उन्होंने बताया कि किस तरह उनकी टीम लगातार बेहेतर हो रही है और साथ ही अपने खेल में सुधार भी कर रही है। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में विलियमसन ने कहा,

“यह फिर से एक अच्छा खेल था। केकेआर के खिलाफ गेंद से शुरुआती विकेट लेना अहम था। थोड़ी सी ओस आई जो हमारे लिए मददगार रही। डेथ बॉलिंग भी शानदार रही। राहुल त्रिपाठी अद्भुत थे और एडेन मार्कराम भी, हालांकि विभिन्न भूमिकाओं में। मार्को, अपनी उछाल और गति के साथ, भुवनेश्वर के साथ हमारे आक्रमण का एक बड़ा हिस्सा थे, जो गेंद को स्विंग करते हैं। यह सिर्फ मलिक के लिए मैदान ठीक करने के बारे में है। वह हर गेंद पर 150 किमी को छू लेता है और चौके के लिए एज हो जाता है। लेकिन उन्होंने धैर्य रखा है। ऐसी कई छोटी-छोटी चीजें हैं जिन पर हम काम कर सकते हैं और लोग उन पर काम कर रहे हैं। हम सुधार देख रहे हैं।”

ALSO READ:IPL 2022: भारत के इस युवा खिलाड़ी में रिकी पोंटिंग को दिखा यंग पोंटिंग, बोले इसे तैयार करके भारत को देना चाहता

राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्करम के सामने KKR पस्त

aiden markram

हैदराबाद की ओर से राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्करम ने अर्धशतक जड़ा। टीम की शुरुआत खराब रही। पावरप्ले में दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए। टीम को दूसरे ही ओवर में अभिषेक शर्मा को आउट करके पैट कमिंस पहला झटका दे दिया। केन विलियमसन को आउट करके हैदराबाद को आंद्रे रसेल ने छठे ओवर में दूसरा झटका दिया। 15वें ओवर में तीसरा झटका लगा। राहुल त्रिपाठी को आंद्रे रसेल ने पवेलियन भेजा। एडेन मार्करम 68 और निकोलस पूरन 5 रन बनाकर नाबाद रहे।

ALSO READ:MI vs PBKS: जिस खिलाड़ी को मुंबई ने बेंच पर बैठा कर एक-एक मौके के लिए तरसा दिया, वही बना पंजाब का हथियार खेला ताबड़-तोड़ पारी