जितेश शर्मा

इंडियन प्रीमियर लीग में बीती रात पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पांचवी हार का स्वाद चखाया। मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स ( Punjab Kings) के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई ( DY Patil Stadium Navi Mumbai) में मैच आईपीएल का 23वा मैच खेला गया।

इस मैच में मुंबई इंडियंस को 12 रन से हार का समाना करना पड़ा है। पंजाब टीम ने अच्छे स्कोर के बाद गेंदबाजी करके मुंबई इंडियंस को हराया। पंजाब की जीत के लिए बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की। इसी क्रम में मुंबई इंडियंस के एक खिलाड़ी जिन्हें पंजाब किंग्स ने अपने साथ जोड़ा है। उन्होंने मैच के अंत में स्कोर में अच्छी भूमिका निभाई है। पंजाब के साथ मैच में 12 रन से जीत दर्ज की है।

अंत में इस पारी ने बना अच्छा स्कोर

जीतेश शर्मा

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब किंग्स ने अच्छी बल्लेबाजी की। शुरुआत में सलामी बल्लेबाजों ने अच्छा स्कोर बनाया है। शिखर धवन और कप्तान मयंक अग्रवाल ने अर्धशतकीय पारी खेली है। जिसके बाद टीम के विकेट निरंतरता के साथ गिरे हैं। इसके बाद बात में जीतेश शर्मा ( Jitesh Sharma) ने अंतिम ओवर्स में अच्छी पारी खेलकर स्कोर को और अधिक में मदद की है। जीतेश शर्मा ने अंत में 200 के स्ट्राइक रेट से 15 गेंदों 30 रन बनाए हैं। जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल है। उनकी इस छोटी पारी के चलते टीम ने 198 का स्कोर बनाया है।

मुंबई इंडियंस ने नहीं दिया था मौका

जितेश शर्मा

इंडियन प्रीमियर लीगए जीतेश शर्मा ने 28 साल के जीतेश शर्मा इस बार पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा है। उन्हें पंजाब ने 20 लाख के बेस प्राइज पर अपने साथ जोड़ा है। लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में जीतेश ने मुंबई इंडियंस के साथ अपनी शुरुआत की थी। 2016 में वो मुंबई इंडियंस टीम में चुने गए थे। लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।

जिसके बाद इन विकेटकीपर खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अच्छी पारी खेल अपने हुनर का परिचय दिया है। वही मुंबई इंडियंस के विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन का अच्छा कैच भी अपने नाम किया है।

ALSO READ:IPL 2022: ORANGE CAP: शिखर धवन ने ऑरेंज कैप की रेस में लगाई लंबी छलांग, अब इस खिलाड़ी के सिर पर है ये कैप

पंजाब किंग्स ने 12 रन से जीता मैच

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स की टीम में इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन अच्छी शुरुआत की है। मयंक अग्रवाल की कप्तानी में टीम ने बड़े स्कोर बनाकर और उनका पीछा करके जीत दर्ज की है। पंजाब टीम ने कुल पांच मैच में तीन जीत दर्ज करके प्वाइंट टेबल में 6 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर रखा है। इस साल मेगा ऑक्शन के बाद टीम में ज्यादातर नए खिलाड़ी हैं।

ALSO READ:IPL 2022 GTvsRR: राजस्थान खिलाफ ऐसी होगी गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI, अब इन खिलाड़ियों को मौका देंगे हार्दिक पांड्या

Published on April 14, 2022 5:23 pm