Placeholder canvas

IPL 2022: UAE और भारत में नहीं बल्कि इस देश में होगा इस साल का आईपीएल, BCCI को मिला बड़ा ऑफर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पिछले दिनों यह सूचित किया था कि इस साल IPL 2022 का आयोजन जहां होगा इसके बारे फरवरी के अंत तक फैसला लिया जाएगा। BCCI टूर्नामेंट के इस सीजन का आयोजन भारत में ही कराना चाहता है। लेकिन ऐसा नहीं होता तो यूएई और दक्षिण अफ्रीका में इसका आयोजन कराया जा सकता है। 

ऐसे में साउथ अफ्रीका ने दिलचस्पी दिखाते हुए कहा है कि वह IPL की मेज़बानी करना चाहता है। गौरतलब है कि IPL 2020 का आयोजन यूएई में हुआ था। IPL 2021 के एक चरण का आयोजन भारत में और दूसरा यूएई में हुआ था। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भारत में इसका आयोजन हो रहा था। कुछ खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के संक्रमित पाए जाने के बाद इसे स्थगित कराना पड़ा था।

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाई दिलचस्पी

ipl22

क्रिकबज के अनुसार दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका में आईपीएल का आयोजन कराने पर बीसीसीआई का यूएई के मुकाबले कम पैसा खर्च होगा और खिलाड़ियों को कम से कम हवाई यात्रा करनी पड़ेगी। यहां होटल और बाकी सुविधाएं भी काफी सस्ती हैं। 

दक्षिण अफ्रीका में जोहानिसबर्ग के आस-पास चार मैदान हैं, जहां आईपीएल के सभी मैच हो सकते हैं। अफ्रीकी बोर्ड के अनुसार जोहानिसबर्ग में वांडरर्स स्टेडियम, प्रिटोरिया में सेंचुरियन पार्क, बेनोनी में विलोमूर पार्क और पोटचेफस्ट्रूम में सेनवेस क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल का आयोजन हो सकता है।

ALSO READ: उर्वशी रौतेला से भी ज्यादा खूबसूरत है ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी, उनके ख़ुशी से खुश रहते है ऋषभ पंत

हाल ही में भारत के साउथ अफ्रीका दौरे के लिए साउथ अफ्रीका के क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ ने उनके देश में सीरीज आयोजन करने के लिए और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) में विश्वास दिखाने के लिए BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह  को धन्यवाद कहा था। 

मार्च में शुरू हो सकता है IPL 2022

IPL trophy

BCCI सचिव जय शाह ने बताया था कि IPL 2022 की शुरुआत मार्च के आखिरी सप्ताह में होगी और सभी 10 टीमें ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी। मई महीने के अंत में इस टूर्नामेंट समाप्त होगा। क्रिकेट फैंस को दो महीने तक लगातार इस क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। इससे पहले 12 और 13 फरवरी को मेगा ऑक्शन होगा, जिसमें सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम तैयार करती दिखेंगी। 

ALSO READ:ना रोहित ना बुमराह बल्कि ये है ऑस्ट्रेलियन दिग्गज मार्नस लाबुशेन का पसंदीदा भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज