Placeholder canvas

IPL 2022: आईपीएल में फ्लॉप शो के बाद खतरे में रोहित शर्मा की कप्तानी, ये खिलाड़ी बनेगा नया कप्तान!

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण में मुम्बई इंडियंस टीम की हालत सभी ने देखी है। पिछले साल तक मुम्बई इंडियंस टीम से आईपीएल की सभी फ्रैचाइजी एक दिग्गज फ्रैचाइजी की तरह समझती थीं। हालांकि मुंबई इंडियंस टीम अभी भी आईपीएल की सबसे सफल टीम है। लेकिन टीम को 5 बार खिताब दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा की इस साल की कप्तानी पर सवाल उठाए जा रहें हैं। इसी साल रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट टीम की नया कप्तान बनाया गया है। जिसके बाद उनके इस तरह के प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा की भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कप्तानी पर सवाल उठने लगें हैं।

आईपीएल 2022 के सबसे फ्लॉप कप्तान रहे हैं रोहित शर्मा

ROHIT SHARMA AND HARDIK PANDYA
ROHIT SHARMA AND HARDIK PANDYA

इंडियन प्रीमियर लीग में रोहित शर्मा अब तक के सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 खिताब जीतकर लीग की सबसे सफल टीम होने का पद हासिल किया है, लेकिन इस साल रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने शुरुआती 8 मैच हार गई है। मुंबई इंडियंस की टीम अभी तक सभी मैच में हार के बाद आईपीएल 2022 की प्वांइट टेबल में सबसे नीचले पायदान पर मौजूद है, जिसके बाद रोहित शर्मा की भारतीय क्रिकेट टीम  की कप्तानी पर भी सवाल उठाए जाने लगे हैं।

रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या बने टीम इंडिया के कप्तान

HARDIK PANDYA INJURY UPDATE

इंडियन प्रीमियर लीग की जब शुरुआत हुई, तब भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के विषय में दो बातें चर्चा में थीं। जिसमें कप्तानी के रुप में फ्लॉप या सरप्राइज पैकेज हो सकते हैं, ये दोनों बातें निकलकर सामने आईं थीं, जिसके बाद हार्दिक पांड्या जिन्हें उनके निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मुंम्बई इंडियंस ने रिलीज कर दिया था, आईपीएल 2022 में सबसे बेहतरीन कप्तान बनकर सामने आए हैं।

अभी तक हार्दिक पांड्या लीग में मात्र एक मैच हारे हैं, जिसके बाद उनकी टीम आईपीएल 2022 प्वांइट टेबल पर नंबर एक पर है। साथ ही बल्ले से भी हार्दिक पांड्या कमाल का प्रदर्शन कर रहें हैं। हार्दिक पांड्या ने अभी तक अपने 6 मैच में 295 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में तीसरा स्थान प्राप्त कर रखा है। वहीं हार्दिक पांड्या की टींम सात मैच में 6 जीत के साथ 12 अंक के साथ टॉप पर है।

ALSO READ:IPL 2022, PURPLE AND ORANGE CAP UPDATED LIST: केएल राहुल ने ऑरेंज कैप के लिए दी जॉस बटलर को चुनौती, भारतीय खिलाड़ियों से बहुत पीछे रह गये विदेशी खिलाड़ी

टीम इंडिया के लिए अब तक रोहित शर्मा का कप्तानी रिकॉर्ड है शानदार

रोहित शर्मा

मुंम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की टीम के एक भी मैच ना जीत पाने के बाद में रोहित शर्मा की कप्तानी औऱ बल्लेबाजी दोनों का आलोचना हो रही है। हालांकि रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के कुछ वक्त की कप्तानी में ही कई शानदार रिकार्ड अपने नाम कर लिए हैं। वहीं हार्दिक पांड्या टीम से भी बाहर चल रहें हैं।

ALSO READ: IPL 2022: भारत को मिला जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी से भी खतरनाक गेंदबाज, जल्द टीम इंडिया से आ सकता है बुलावा