Placeholder canvas

IPL 2022: BCCI के आगे झुका न्यूजीलैंड क्रिकेट, अपने सीरीज को नहीं IPL को दी अहमियत, फ्रेंचाइजीयों को मिला खुशखबरी

IPL 2022 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल  में इस बार न्यूजीलैंड के 12 खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने 12 खिलाड़ियों को आईपीएल 2022 में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी एनओसी जारी कर दिया है। एनओसी मिलने का मतलब है कि न्यूजीलैंड के ये सभी खिलाड़ी IPL 2022 में पहले मैच से चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। आईपीएल 2022 में न्यूजीलैंड के 12 खिलाड़ी ही विभिन्न टीमों का हिस्सा हैं।

न्यूज़ीलैंड ने दी IPL को अहमियत

kane boult

शुक्रवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने घोषणा की कि वह नीदरलैंड्स के खिलाफ टी20 और तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए IPL में ना खेलने वाले खिलाड़ियों के साथ जाएगी। न्यूजीलैंड की टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ एकमात्र टी-20 26 मार्च को खेलेगी, जबकि तीन वनडे 29 मार्च से 4 अप्रैल के दौरान आयोजित होंगे। अगर आईपीएल  में भाग लेने वाले कीवी खिलाड़ियों को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलना पड़ता, तो वे IPL के पहले दो सप्ताह में क्वारंटीन नियमों के कारण भाग लेने से चूक जाते।

Trent Boult and Rohit Sharma

केन विलियमसन, ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी 26 मार्च से अपनी टीमों के साथ खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा IPL में शामिल होने वाले बाकी खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी टीमों से जुड़ने के लिए अगले हफ्ते भारत रवाना होंगे। लॉकी फर्ग्यूसन इस सप्ताह टीम में शामिल होंगे, जिन्हें गुजरात टाइटन्स ने चुना था। जबकि IPL में पहली बार हिस्सा लेने जा रहे डेवोन कॉन्वे, डेरिल मिचेल जैसे प्लेयर भी 15 मार्च तक टीम में शामिल होंगे।

ALSO READ:IPL नीलामी में थे अनसोल्ड अब अचानक एरोन फिंच की चमकी किस्मत, इस खिलाड़ी की जगह KKR ने टीम में किया शामिल

IPL 2022 में भाग लेने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी

केन विलियमसन

केन विलियमसन (सनराइजर्स हैदराबद), लॉकी फर्ग्यूसन (गुजरात टाइटन्स), ट्रेंट बोल्ट (राजस्थान रॉयल्स), एडम मिल्ने (चेन्नई सुपर किंग्स), मिशेल सेंटनर (चेन्नई सुपर किंग्स), टिम साउदी (कोलकाता नाइट राइडर्स, जेम्स नीशम (राजस्थान रॉयल्स), ग्लेन फिलिप्स (सनराइजर्स हैदराबाद), डेवन कॉनवे (चेन्नई सुपर किंग्स), फिन एलन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), टिम सेफर्ट (दिल्ली कैपिटल्स), डेरिल मिचेल (राजस्थान रॉयल्स)।

ALSO READ:IPL 2022: RCB ने कर लिया फैसला, फाफ ड्यूप्लेसिस और मैक्सवेल नहीं ये खिलाड़ी बनेगा आईपीएल 2022 के लिए कप्तान