Placeholder canvas

IPL 2022: पहले मैच के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन आई सामने, इन नये चेहरों को मौका, देखें लेगा हार्दिक और क्रुनाल की जगह

IPL 2022: 26 मार्च से IPL की शुरुआत होने वाली है। 15वीं सीजन का पहला मैच सीएसके और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला है। तो वहीं मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलने वाली है। तो चलिए आज मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानते हैं।

कौन करेगा पारी की शुरुआत?

हमेशा रोहित शर्मा के साथ दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक ओपनिंग करते थे। लेकिन इस साल वह इस टीम का हिस्सा नहीं हैं, जिस वजह से रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन पारी का आगाज करने वाले हैं। तो वहीं तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव का खेलना तय बताया जा रहा है। हालांकि मैच में उनका खेलना हो गया। इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में पहले मुकाबले में तीन नंबर पर युवा तिलक वर्मा बल्लेबाजी कर सकते हैं। हालांकि उसके बाद इस पोजीशन पर सूर्य कुमार यादव ही खेलते दिखने वाले हैं।

यह रहेगा मिडिल ऑर्डर

हार्दिक पांड्या और कुणाल पांड्या भले ही सीजन में हिस्सा नहीं बन पाए हैं। फिर भी मुंबई इंडियंस का मिडिल ऑर्डर बढ़िया दिखाई दे रहा है। डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड और कीरन पोलार्ड इस बार मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले हैं।

अगर गेंदबाजी की बात की जाए तो लेग स्पिनर मुरूगन अश्विन और मयंक मार्कंडेय अपनी फिरकी का जादू दिखाने वाले हैं तो वहीं तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी डैनियल जेम्स, जसप्रीत बुमराह और जयदेव उनादकट पर रहेगी। सैम्स के अतिरिक्त मुंबई के पास टाइमल मिल्स के रूप में बढ़िया विकल्प है, लेकिन सैम्स बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। ऐसे में उनको मौका भी पहले मिल सकता है।

ALSO READ:IPL 2022: विराट कोहली की सलाह मान लिया तो टीम इंडिया में जगह पक्का, आईपीएल के सबसे तेज गेंदबाज ने किया खुलासा

प्लेइंग इलेवन टीम

रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, कीरन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मयंक मार्कंडेय, जसप्रीत बुमराह, मुर्गन अश्विन और जयदेव उनादकट शामिल हैं।

Read More –IPL 2022: Lucknow Super Giants को मिला मार्क वुड का रिप्लेसमेंट, इस खिलाड़ी की एंट्री से दहशत में विरोधी टीमें