Placeholder canvas

IPL 2022: ‘जब खरीदने की औकात नहीं तो क्यों चले आते हो’ मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी कुमार कार्तिके के पिता ने बताई भावुक करने वाली कहानी

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) में मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) के खिलाड़ी कुमार कार्तिकेय ( Kumar Kartikeya) का नाम अचानक से ऊपर आया। मुंबई इंडियंस को IPL 2022 की पहली जीत मिली, जोकि लीग के कुल 70 लीग मैच में से 44वे मैच में मिली। इस मैच में एक युवा खिलाड़ी का नाम भी सुर्खियों में आया।

जिनकी गेंदबाजी ने भी मुंबई इंडियंस की जीत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कुमार कार्तिकेय की अभी तक का जीवन कठिन परिश्रम और भावुक कर देने वाला रहा हैं। खिलाड़ी के मन एक समय पर क्रिकेट छोड़ देने का ख्याल भी मन में आया। लेकिन खिलाड़ी में अपनी मेहनत से अपने खेल को निखारा…

पिता ने बताया कि उनसे कहा कि जब खरीदने की औकात नहीं तो क्यों चले आए

कुमार कार्तिकेय

कुमार कार्तिकेय ( Kumar Kartikeya) मूल रूप से मध्य प्रदेश के सुल्तान पुर के निवासी हैं। कुमार कार्तिकेय के पिता श्यामनाथ एक हेड कांस्टेबल के पद पर है। लेकिन एक इंटरव्यू में एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान खिलाड़ीके पिता ने बताया कि एक समय जब वो एक दुकान पर बेटे के लिए कीट का समान खरीदने के लिए गए। तब पैसे पूरे ना होने पर दुकानदार ने कहा कि जब खरीदने की औकात नहीं होती है तब क्यो लेने चले आते हो। जोकि उनको काफी बुरा लगा था। लेकिन आधी अधूरी किट लेकर वो घर वापस आ गए।

कुमार कार्तिकेय के पिता ने भावुक होकर एक बार बताई। आगे उन्होंने कहा कि “मुझे इस बात पर बहुत ज्यादा बुरा फील हुआ था। लेकिन हम उस लायक नहीं थे और कुछ कह भी नहीं सकते थे। को कुछ भी ले सकते थे लिया और चले आए”।

ALSO READ:IPL 2022 : महेला जयवर्धने ने किया अपने ड्रीम टी20 टीम का ऐलान, लिस्ट में मात्र एक भारतीय को दी जगह

मोहम्मद अरशद के चोटिल होने के बाद मिली टीम में जगह

कुमार कार्तिकेय

मुंबई इंडियंस की टीम इस साल काफी निराशाजनक तरीके से लीग से बाहर हुई है। वहीं मुंबई के 9वें मैच में टीम के खिलाड़ी मोहम्मद अरशद चोटिल हो गए। जिसके बाद उनके स्थान पर टीम में कुमार कार्तिकेय टीम में लिए गए। कुमार कार्तिकेय को मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 लाख के बेस प्राइज के साथ अपने साथ शामिल किया है।

खिलाड़ी ने 9 फर्स्ट क्लास, 19 लिस्ट-ए और 8 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें क्रमश: उन्होंने 35, 18 और 9 विकेट चटकाए हैं। कुमार कार्तिकेय दो भाई है। उनका छोटा भाई यूपी की जूनियर टीम का हिस्सा है। इस समय कुमार कार्तिकेय का परिवार कानपुर में रहता है, लेकिन मूल रूप से मध्य प्रदेश का निवासी है। खिलाड़ी मध्य प्रदेश से ही घरेलू क्रिकेट खेलते हैं

ALSO READ:IPL 2022: धोनी के कप्तान बनते है चेन्नई सुपर किंग्स के लिए साफ़ हुई ये 3 बातें, IPL 2023 में इस खिलाड़ी के हाथ होगी कमान!