CSK VS RCB : धोनी का कैच पकड़ते विराट कोहली ने दिया गाली, फैंस ने लगायी क्लास कहा- ये देशद्रोही
CSK VS RCB : धोनी का कैच पकड़ते विराट कोहली ने दिया गाली, फैंस ने लगायी क्लास कहा- ये देशद्रोही

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) 2022 बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( Royal Challengers Banglore) और चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings) के बीच मैच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने सीएसके को 13 रन से हराकर जीत दर्ज की ओर टॉप चार में अपनी वापसी की। आरसीबी और सीएसके के बीच इस मैच के अंतिम ओवर्स में मुकाबला काफी रोमांचक बना।

सीएसके को अंतिम ओवर्स में अच्छी बल्लेबाजी की जरूरत थी। जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी रविंद्र जडेजा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए मौजूद हुए। धोनी का क्रीज पर होना सीएसके के लिए उम्मीद थी। लेकिन जैसे ही उनका विकेट गिरा कैमरा सीधे पूर्व कप्तान विराट कोहली के ऊपर गया। वो गाली देते हुए नजर आए, जिसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली को आड़े हाथ लिया।

धोनी हुए आउट, एक्साइटमेंट में विराट कोहली कर बैठे गलती

धोनी कोहली

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से जब तक मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी मौजूद थे। तब तक चेन्नई के लिए जीत का रास्ता नजर आ रहा था। लेकिन जैसे ही 19वें ओवर की पहली गेंद पर जॉस हेजलवुड ने महेंद्र सिंह धोनी को आउट किया। चेन्नई सुपर किंग्स की प्ले ऑफ में जाने की उम्मीद और मैच दोनो ही हार गए। जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस मौके पर काफी उत्साहित नजर आए।

विराट कोहली ने उत्साह में ऐसा कुछ कर दिया, जोकि फैंस की तरफ से उनके लिए आलोचना की वजह बन गया। दरअसल, जब महेंद्र सिंह धोनी आउट हुए तब विराट कोहली कैमरे पर गाली देते नजर आए। यूं विराट कोहली का इस वक्त गाली देना फैंस को पसंद नही आया। वो भी जब खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी थे। हालांकि विराट कोहली महेंद्र सिंह धोनी का काफी सम्मान करते हैं.

यहाँ देखें वीडियो

ALSO READ:IPL 2022: धोनी को हराने के बाद जीत से गदगद फाफ डु प्लेसिस ने दिनेश कार्तिक को नहीं बल्कि इन्हें दिया जीत का श्रेय

विराट कोहली हुए आलोचनाओं का शिकार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विराट कोहली को इस तरह का व्यवहार करना काफी महंगा पड़ गया। विराट कोहली को फैंस ने सोशल मीडिया पर राजद्रोही तक बताने की हद पर दी। इस यूजर ने लिखा कि आर्मी के एमएस धोनी को गाली देकर विराट कोहली ने साबित कर दिया कि वो एक एंटी नेशनल है।

विराट कोहली का अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना फैंस को बिलकुल पसंद नहीं आया है। फैंस में इस पर अपनी कड़ी आलोचना जाहिर की है। हालांकि विराट कोहली उत्साह में ऐसा करते नजर आए, उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के आउट होने पर ये प्रतिक्रिया दी। फैंस को ये बात हजम नही हुई।

ALSO READ:IPL 2022 : महेला जयवर्धने ने किया अपने ड्रीम टी20 टीम का ऐलान, लिस्ट में मात्र एक भारतीय को दी जगह

Published on May 5, 2022 4:05 pm