Placeholder canvas

IPL 2022: छोटे से करियर में ही नीलामी में छा गए ये 3 युवा खिलाड़ी, इन टीमों के साथ पहली बार बनेंगे आईपीएल का हिस्सा

IPL 2022 के लिए खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन बेंगलुरु में हो रहा है। पहले दिन 97 खिलाड़ियों पर बोली लगी। 74 खिलाड़ी बिके और 23 खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला। ईशान किशन को सबसे ज्यादा राशि मिली। वे 15.25 करोड़ रुपये में बिके। वहीं, आवेश खान आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। 

साथ ही कुछ ऐसे खिलाड़ी भी थे जिन्होंने हाल ही में अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर IPL मेगा ऑक्शन में अपने लिए करोड़ो की बोली लगवाई। साथ ही ये वो खिलाड़ी थे जो अभी तक अनकेप्ड रहे हैं। 

अश्विन हेब्बर

Ashwin-Hebbar-1

अश्विन हेब्बर को दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा है। आंध्र प्रदेश के लिए खेलने वाले अश्विन हेब्बार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने बल्ले का जलवा दिखाया है। हरियाणा के खिलाफ उन्होंने महज 53 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाए थे। पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए थे। अश्विन हेब्बार दिल्ली के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

डेवाल्ड ब्रेविस

dewlaldbrevis

दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम के स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस पर बोली लगी। बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। ब्रेविस को तीन करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।  ब्रेविस मुंबई के लिए अहम साबित हो सकते हैं। हाल ही में हुए अंडर 19 वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी ने सभी को अपने शानदार और जबरदस्त बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। उन्होंने टुर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे और 6 मैच की 6 पारियों में 84.33 के औसत और 90.19 के स्ट्राइक रेट से 506 रन बनाए थे। इसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल रहा। साथ ही 6 मैच में 7 विकेट भी अपने नाम किए।

ALSO READ:IND vs WI: ऋषभ पंत ने कप्तान रोहित शर्मा को मारी लात, वीडियो आया सामने

अभिनव सदारंगनी

Abhinav Manohar Sadarangani

अभिनव सदारंगनी ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है और ना ही भारत के घरेलू क्रिकेट में उनके साथ लंबा इतिहास जुड़ा है। अभिनव सदारंगनी 27 साल के है और वो बेंगलुरू के रहने वाले हैं। पिछले सैय्यद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने डेब्‍यू किया था। वो दायें हाथ के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज हैं। साथ ही अभिनव सदारंगनी लेग ब्रेक स्पिनर भी हैं।

कर्नाटक के बल्लेबाज अभिनव सदारंगनी पर बोली लगी। उन्हें एक आक्रामक बल्लेबाज बताया जा रहा है। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। उन्हें गुजरात टाइटंस ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा। टी-20 में अभिनव ने चार मैचों में 54 की औसत और 150 के स्ट्राइक रेट से 162 रन बनाए हैं।

ALSO READ:IPL 2022: लियाम लिविंगस्टोन के लिए पंजाब किंग्स ने खाली कर दिया पूरा पर्स, धोनी के बराबर कीमत देकर खरीदा