Placeholder canvas

IPL 2022: PUNJAB KINGS छोड़ने के बाद पहली बार बोले KL Rahul, बताया- प्रीति जिंटा की टीम से अलग होने का कारण

by POONAM NISHAD
KL Rahul

इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2022 के 15वें संस्करण में दो नई टीम जुड़ी हैं जिसमें कप्तान KL Rahul की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ( Lucknow Super Giants) और गुजरात टाइटंस ( Gujrat Titans) टीम जुड़ी है। मुंबई इंडियंस के रिटेन ना करने के बाद गुजरात टाइटंस में हार्दिक पांड्या को ड्राफ्ट कर लिया था।

इसी के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स में भी KL Rahul को अपनी टीम के लिए ड्राफ्ट कर लिया था। लखनऊ टीम के कप्तान बनने से पहले केएल राहुल पंजाब टीम से जुडे थे। उनके पंजाब टीम छोड़ने के विषय में कई कयास लगाए गए लेकिन अब केएल राहुल में खुद इसकी जानकारी दी है। जानिए क्या कहा केएल राहुल ने…

KL Rahul ने खुद खोला राज

KL-Rahu

IPL के 15वें संस्करण में लखनऊ सुपर जायंट्स ( Lucknow Super Giants) के कप्तान केएल राहुल ( KL Rahul) पिछले साल पंजाब टीम के कप्तान थे। जिसके बाद उन्होंने खुद को ऑक्शन के लिए प्रस्तुत करने का फैसला किया था। ऐसा उन्होंने क्यों किया था? इसको लेकर कई अफवाह और बातें सामने आईं हैं।

LUCKNOW SUPER GIANTS

लेकिन अब KL Rahul ने एक सवाल जवाब के दौरान इस बात को खुद ही बता दिया है। आगे के लिए आईपीएल की राह और क्या हो सकती है। ये जानना चाहते थे। ऐसा KL Rahul ने बताया है। केएल राहुल ने कहा कि,

” मैं उनके ( पंजाब किंग्स ) के साथ पिछले चार साल तक रहा हूं और पंजाब टीम के साथ मेरा अनुभव बहुत ही अच्छा रहा था। मैं बस ये देखना चाहता था, अगर मैं मेरी नई यात्रा शुरू होती है। तब फिर मेरे पास और क्या क्या क्या है, जो मैं कर सकता हूं। मैं पंजाब की टीम के साथ लंबे वक्त तक जुड़ा रहा हूं। मैं सिर्फ यही देखना चाहता था, कि क्या मैं कुछ और भी है जो कर सकता हूं”।

ALSO READ:IPL 2022: मैच से पहले ऋषभ पंत के लिए बड़ी खुशखबरी, स्वस्थ होते ही अपने देश का सीरीज छोड़ IPL खेलने पहुंचा ये खिलाड़ी

पंजाब टीम के कोच अनिल कुंबले केएल राहुल को साथ बनाए रखना चाहते थे

Anil kumble on Kl rahul

Anil kumble on Kl rahul

KL Rahul के पंजाब टीम को छोड़ने के विषय में टीम के कोच अनिल कुंबले ने भी अपने मन की बात जाहिर की। जिसमें वो पिछले दो साल से वही टीम बनाने की बात कह रहे है। उन्होंने KL Rahul के फैसले का सम्मान करने की बात की है। अनिल कुंबले ने कहा कि,

” हम जाहिर तौर पर उनको (KL Rahul ) को अपने साथ बनाए रखना चाहते थे, क्योंकि उनको लगातार पिछले दो साल से टीम का कैप्टन बनाए रखने के पीछे ये ही सबसे बड़ी वजह रही थी। ये बात अलग थी, कि केएल राहुल ने नीलामी में उतरने का फैसला लिया था। हम उनका सम्मान करते हैं और उनके द्वारा किए गए इस फैसला को भी हमने सम्मान दिया। ये एक खिलाड़ी का अपना एक अधिकार होता है कि वो क्या करना चाहते हैं”।

ALSO READ:IPL 2022: आईपीएल की शुरुआत से पहले मयंक अग्रवाल ने की विजेता की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया सबसे मजबूत

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00