Placeholder canvas

IPL 2022: कप्तानी छोड़ने के बाद भी अपनी चला रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी, भड़के जडेजा, कहा मुझे धोनी की ये हरकत कतई पसंद नहीं

इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार की रात चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings) और लखनऊ सुपर जायंट्स ( Lucknow Super Giants) के बीच मैच खेला गया। इस मैच में चेन्नई को छः विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीम के लिए मैच बराबरी का ही नजर आ रहा था, लेकिन 19वें ओवर ने बाजी पलट दी। 19वां ओवर इस मैच में दोनों ही टीम के लिए सबसे जरूरी ओवर बन गया था। जिसका जिम्मा महेंद्र सिंह धोनी ने ऑल राउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे को दे दिया। उनके इस फैसले पर जडेजा ने गुस्सा जाहिर किया है। जानिए क्या है पूरी बात…

महेंद्र सिंह धोनी के उपर फूटा अजय जडेजा का गुस्सा

Ajay jadega
Ajay jadega

चेन्नई सुपर किंग्स गत वर्ष की चैंपियन टीम है। इस टीम के इस साल के प्रदर्शन के बाद सभी हैरान हैं। सीएसके के इस तरह हराने के बाद लोगों ने रविंद्र जडेजा को ट्रोल करके अपना गुस्सा जाहिर किया तो कुछ का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी की गलती है। जिसके बाद अब भारतीय पूर्व खिलाड़ी अजय जडेजा ( Ajay Jadeja) ने महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में 19वें ओवर में गेंद शिवम दुबे के हाथ में दे दी, जिसके बाद उन्होंने इस ओवर में 25 रन खर्च कर दिए। 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर लखनऊ ने ये मुकाबला अपने नाम कर लिया। जिसके बाद फैंस में रविंद्र जडेजा को ट्रोल करते हुआ ये कहा कि हर कोई महेंद्र सिंह धोनी नहीं हो सकता है। अजय जडेजा ने कहा कि 19वें ओवर में शिवम दुबे को गेंदबाजी देने का फैसला महेंद्र सिंह धोनी का था, लेकिन जिम्मेदार रविंद्र जडेजा को माना जा रहा है।

ALSO READ:आईपीएल के बीच इस गेंदबाज ने मचाया कहर हैट्रिक समेत 19 गेंदों में लिए 5 विकेट

कप्तानी छोड़ने के बाद भी क्यों कर रहे हैं कप्तानी?

IPL 2022: धोनी के बाद अब ये खिलाड़ी देगा अपने टीम को झटका, टीम को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए छोड़ेगा कप्तानी

अजय जडेजा ने महेंद्र सिंह धोनी के लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ फील्डिंग सेट करना और गेंदबाजी को चलाने को लेकर तंज कसा है, धोनी जब ऐसा कर रहे थे तो कप्तान रविंद्र जडेजा बाउंड्री लाइन कर खड़े हो फील्डिंग कर रहे थे। हालांकि उन्होंने ये नए बनाए गए कप्तान रविंद्र जडेजा को जिम्मेदारी देने के बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे रोल के विषय में पूछा है। मैच के दौरान माही फील्ड सेट करते गेंदबाजी में अपना अनुभव शेयर करते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद ये सवाल अजय जडेजा ने उठाया है कि कप्तान रवींद्र जडेजा के होते हुए ऐसा होना गलत है।

अजय जडेजा ने धोनी को फटकार लगाते हुए कहा

“कई बार धोनी मैच की कमान हाथ में ले लेते हैं। अगर जरूरत है तब समझ में आता है। लेकिन दूसरे ही मैच में ही। मैं रविंद्र जडेजा की तरफदारी नही कर रहा हूं लेकिन एक क्रिकेट फैन होने के नाते, रविंद्र जडेजा बाउंड्री पर खड़े थे और आप (महेंद्र सिंह धोनी) पूरा गेम चलाते रहें। वो बहुत बड़े खिलाड़ी हैं, मुझे ऐसा बोलते हुए अच्छा नहीं लग रहा, लेकिन मैच में जो हुआ वो कतई सही नहीं था। जितना भी मैच मैने देखा वो गलत था, इस बात में कोई शक नहीं है। मुझसे बड़ा धोनी का कोई फैंस नही होगा, लेकिन दो ही मैच में अगर आप कप्तानी छोड़ चुके हैं, नए कप्तान को कप्तानी दे चुके हैं। ये कोई आखिरी मैच नही था कोई करो या मरो वाला स्थिति होती तो समझ में आता”।

ALSO READ: IPL 2022 : “इसने अभी तक कुछ भी नहीं सीखा” आईपीएल के बीच इस खिलाड़ी पर भड़के सुनील गावस्कर