विराट कोहली

ICC नियमावली :भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की टैस्ट सीरीज दक्षिण अफ्रीका में आयोजित की गई थी। जिसमे भारतीय क्रिकेट मेंस टीम को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में जीत के बाद भारतीय टीम केपटाउन के मैदान पर सीरीज जीतने का इतिहास रचेगी। ऐसा माना जा रहा था लेकिन तीसरे मैच में भारतीय टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। इसी के साथ टेस्ट कप्तान विराट कोहली पर बैन की तलवार भी लटक रही है। अंतिम मैच के तीसरे दिन पर विराट कोहली ने मैच के दौरान जिस तरह से थर्ड अंपायर के खिलाफ स्टंप माइक पर जाकर बाते कहीं थी। उसे लेकर उन्हें ICC की नियमावली के अनुसार बैन लगाया जा सकता है।

विराट कोहली के साथ भारतीय टीम पर है लटकी ICC तलवार

विराट कोहली

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। जिसके कारण विराट कोहली और खिलाड़ियों पर उनके बिहेवियर के कारण ICC की नियमावली के अनुसार आचार संहिता के अनुच्छेद 2.7 से दंड मिल सकता है। 2016 के बाद इस धारा का उपयोग दो बार किया गया है। पहली बार बेल्जियम के मामून लतीफ के खिलाफ और दूसरी बार भारतीय खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे के खिलाफ टिप्पणी करने के कारण वेस्टइंडीज के कोच स्टुअर्ट लॉ पर उपयोग किया गया है।

विराट कोहली

लेकिन इसी के साथ भारतीय खिलाड़ियों और कप्तान विराट कोहली के पक्ष में एक बार और भी है कि 2019 के बाद किसी खिलाड़ी पर ये नियम उपयोग नहीं किया गया है। इसके अनुसार अगर दो साल के अंदर किसी खिलाड़ी को चार डिमेरिट अंक मिलते हैं तो यह एक सस्पेंशन पॉइंट के बराबर माना जाएगा। ऐसी स्थिति में खिलाड़ी पर बैन लग सकता लेकिन भारतीय टीम के किसी खिलाड़ी पर 2019 में डिमेरिट अंक नही मिला है।

ALSO READ: IND vs SA: OUT नहीं थे Virat Kohli, आमने सामने आए भारतीय कप्तान और अफ्रीकी खिलाड़ी, देखें वीडियो

स्टंप माइक को घटना को लेकर गौतम गंभीर ने की आलोचना

गौतम गंभीर

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर ने विराट कोहली की इस घटना को काफी गलत बताया है। उन्होंने कहा कि एक भारतीय कप्तान और अंतर्राष्ट्रीय कप्तान का इस तरह माइक पर जाकर ऐसा करना सही नही कहा जा सकता है। इस कप्तान से इसी उम्मीद नहीं की जा सकती है। भारतीय खिलाड़ी मयंक अग्रवाल के वक्त भी ऐसा ही लग रहा था कि वो आउट थे। लेकिन ऐसा नही हुआ, तब दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर ने ऐसा कुछ नही किया था। तकनीक पर आपका अधिकार नही होता है।

ALSO READ: RSA vs IND: केपटाउन टेस्ट मैच में मिली हार के बाद फूटा कप्तान विराट कोहली का गुस्सा, सीधे तौर पर इन्हें माना हार का जिम्मेदार

Published on January 14, 2022 9:54 pm