GOLD PRICE

इन दिनों से महंगाई बढ़ती ही चली जा रही है, वहीं गोल्ड और सिल्वर (gold and silver) के दाम लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अप्रैल का महीना शुरू होते ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर (Bhopal and Indore) में सराफा बाजार में सोने चांदी के दामों में अचानक बहुत तेजी से वृद्धि हुई।

अगर ऐसे में आप भी सोना खरीदने के लिए सोच रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़िए। क्योंकि लगातार सोने और चांदी के दाम बढ़ते चले जा रहे हैं और इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 22 और 24 कैरेट सोने और चांदी के दाम के बारे में बताएंगे।

कुछ महीनों से लगातार गोल्ड और सिल्वर के दामों में उतार चढाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक बार फिर से सोने और चांदी के दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है।

एक बार फिर बढ़ा सोने का भाव

बता दें कि मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से सोने का दाम बढ़ गया है। 21 मार्च को 22 कैरेट गोल्ड 55630 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था। वहीं 1 अप्रैल को ₹300 की बढ़ोतरी के साथ 55,930 रुपए पर आ गया है। 24 कैरेट सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने के रेट में 320 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। सोने का दाम 58730 हो गया है।

लगातार बढ़ रहा है सोने का दाम

जैसे ही अप्रैल का महीना शुरु हुआ तो सोने और चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली। वहीं चांदी 76,200 रुपए प्रति 10 किलोग्राम पर बिक रही थी। 1 अप्रैल को चांदी का दाम 1300 बढ़त के साथ 77500 प्रति किलो हो गई।

ऐसे करें शुद्धता की जांच

अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने जा रहे हैं तो उसके शुद्धता की जांच अवश्य करें। 24 कैरेट गोल्ड 99% शुद्ध होता है 22 कैरेट सोना 91% तक शुद्ध होता है। 24 कैरेट सोना बहुत शुद्ध होता है। जिसकी वजह से काफी लचीला और कमजोर होता है। जिसकी ज्वैलरी नहीं बनाई जाती है।

ALSO READ: LPG Price 2022: आज से जारी हुए गैस सिलेंडर के नये दाम, 115 रूपये सस्ता हुआ LPG, जानिए क्या है अब नई कीमत

Published on April 1, 2023 7:16 pm