LPG Gas CYLINDER

LPG Price 2022: इन दिनों लगातार बढ़ती महंगाई से जनता बहुत ही ज्यादा परेशान है। ऐसे में एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG) की कीमतें हमेशा चर्चा में रहती हैं। क्योंकि एलपीजी (LPG) की बढ़ती कीमतें आसमान छू रहीं हैं। दिवाली के बाद महंगाई से लोगों को राहत मिलने के आसार सामने आ रहे हैं, क्योंकि एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी आई है।

एक नवंबर यानी आज से एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हो गया है। जितनी तेजी से इनके दाम बढ़ते हैं उतने ही  उतनी तेजी से इसमें गिरावट भी आती है, जिससे लोगों में थोड़ी राहत जरूर देखने को मिलती है।

एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर में बदलाव किए जाते हैं उनकी नई कीमतें भी जारी होती हैं। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ती और घटती रहती है, क्योंकि उसमें प्रतिदिन बदलाव किया जाता है।

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में एक तारीख को होता है बदलाव

लोग एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से बहुत ही ज्यादा परेशान है इंडियन ऑयल कंपनी ने एलपीजी सिलेंडर की नई दरों को लागू कर दिया है जिसमें कोई विशेष बदलाव नहीं दिखा गया है। लगातार मंहगाई में इजाफा हो रहा है जिससे लोग बहुत त्रस्त हैं।

एलपीजी के डिमांड में गिरावट हो सकती है

खबरों की माने तो शायद एलपीजी के डिमांड में कमी आ सकती है। जिसकी वजह से एलपीजी गैस सिलेंडर कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कमी आ रही है। पिछले कुछ सालों से गैस सिलेंडर के दामों में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी के साथ अब गैस सिलेंडर कितना महंगा हो गया है कि हर किसी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

ALSO READ:IND vs SA: मैच के बीच में ही युजवेंद्र चहल ने अंपायर को मारा मुक्का, VIDEO देख नहीं होगा भरोसा!

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भले ही कमी देखने को मिली हो घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। दिल्ली और चार मेट्रो शहर में सिर्फ ₹25 की कटौती हुई है। वहीं चेन्नई में ₹35 की कटौती की गई है।

बता दें कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में घटने से जनता को कोई राहत नहीं मिला है, क्योंकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिससे लोग काफी नाखुश हैं। वहीं अमीर वर्ग के लोगों को इससे कोई परेशानी नहीं है, लेकिन जो मध्यमवर्गीय परिवार हैं, इससे उनको बहुत ही ज्यादा परेशानी हो रही है।

ALSO READ: सौरव गांगुली की भविष्यवाणी बताया भारत, अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में कौन सी टीम जीत सकती है टी20 विश्व कप

Published on November 1, 2022 8:14 pm