Gold Price

इंडियन शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में सोना बहुत ही ज्यादा खरीदा जा रहा है। लोग सोने की दुकानों पर भी बहुत नजर आते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि इस महीने सोना की कीमत में कब गिरावट आ सकती है और कितना सोने के दाम में गिरावट होगी। जानकारी के मुताबिक सोने की कीमत में बहुत ही जल्दी भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

गोल्ड की रेट में प्रतिदिन गिरावट और बढ़ोतरी होती रहती है। गोल्ड के रेट में स्थिरता देखने को मिल रही है बताया जा रहा है कि सोने के दाम और भी ज्यादा गिर सकते हैं।

सोने के दाम लगातार गिर रहे हैं

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के सोने की बिक्री खूब ज्यादा की जा रही है। सोना खरीदने वाले अधिकतर लोग सोने के रेट के बारे में नहीं जानते हैं। उन्हें दुकान पर जाने के बाद पता चलता है कि सोने का क्या रेट चल रहा है।

देश में सोना खरीदारों की कोई कमी नहीं है जिसकी वजह से सोने की बहुत ज्यादा डिमांड रहती है और लोगों को जमकर सोने की खरीदारी भी करते हैं।

वहीं बुधवार को गोल्ड का रेट 90 रुपये मजबूत होकर 56,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है। इससे पहले सोना 56,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमत भी 113 रुपये बढ़कर 66,083 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

जानें गोल्ड के ताजा रेट

बता दें कि गोल्ड और सिल्वर के रेट के मुताबिक 24 कैरेट से लेकर 22, 20, 18 और 14 कैरेट के सोने में अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी देखने को मिलती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का रेट

Gold International Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड और सिल्वर में गिरावट दर्ज हुई है। यूएस गोल्ड 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,841.50 डॉलर प्रति औंस के आसपास है। वहीं चांदी 22 डॉलर के नीचे आ गया है। 0.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ ये 21.816 डॉलर पर आ गया था।

ये भी पढ़ें-GOLD PRICE: 3 दिन में ही सोने ने तोड़ा पुराना सभी रिकॉर्ड, 1000 रूपये तक बढ़ी कीमत, जानिए क्या है नई कीमत

Published on February 24, 2023 1:44 pm