Placeholder canvas

आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले ही RCB को लगा बड़ा झटका, पुरे IPL से बाहर हो सकता है ये मैच विनर खिलाड़ी

आईपीएल: आस्ट्रेलिया के आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पिछले काफी समय चोट के कारण मैदान से बाहर चल रहे थे। हाल ही में उन्होंने घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट शैफील्ड शील्ड में खेलते हुए क्रिकेट के मैदान पर वापसी की, लेकिन मैक्सवेल एक बार फिर फील्डिंग कै दौरान चोटिल हो गए हैं। जिसके कारण वह एक बार फिर लंबे समय के लिए क्रिकेट के मैदान से दूर रह सकते हैं।

फील्डिंग के दौरान हुए चोटिल

दरअसल ग्लेन मैक्सवेल ने चोट के बाद शैफील्ड शील्ड में वापसी की थी। जहां वह अपने पहले प्रतिस्पर्धी में फिट्जरॉय-डोनकास्टर क्लब की ओर से खेल रहे थे। उन्होंने क्लब के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंद की पारी में दो छक्के और पांच चौके की मदद से 61 रन बनाए। लेकिन इसके बाद फील्डिंग के दौरान वें एक बार फिर चोटिल हो गए हैं।

ग्लेन मैक्सवेल की इस चोट का वीडियो आस्ट्रेलियाई चैनल फाॅक्स क्रिकेट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि मैच के दौरान वह स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे, तभी एक गेंद उनके करीब आई।

कैच लेने के लिए मैक्सवेल नीचे जरूर झुके मगर गेंद उनसे पहले ही गिर गई थी, जिस वजह से गेंद उनकी कलाई में लग गई। मैक्सवेल तुरंत मैदान पर अपनी कलाई पकड़कर दर्द से कहराने लगे, कुछ देर बाद उन्हें मैदान के भी बाहर जाना पड़ा।

ALSO READ:‘इसके लिए कुछ नहीं लूंगा…’, जडेजा-अश्विन से कैसे निपटेगा ऑस्ट्रेलिया? मैथ्यू हेडन ने बढ़ाया कंगारू टीम के मदद को हाथ

आरसीबी को लग सकता है तगड़ा झटका

ग्लेन मैक्सवेल की इस चोट को लेकर अब तक कोई भी खबर सामने नहीं आयी है कि यह चोट कितनी गंभीर और कब तक वें मैदान से बाहर रहेगे लेकिन यदि मैक्सवेल की चोट गंभीर होती है तो वह लंबे समय तक एक बार फिर मैदान से दूर रह सकते हैं। जिसका मतलब है कि वह आईपीएल में भी आरसीबी के लिए शायद ही खेल पाए। जिसके कारण आरसीबी को तगड़ा झटका लग सकता है।

हालांकि आपको बता दें कि इसके ग्लेन मैक्सवेल के रोड एक्सीडेंट में चोटिल हुए थे। जब वें टी20 विश्व कप के बाद अपने एक दोस्त की पार्टी में जा रहे थे। उस दौरान उनके बाएं पैर में काफी गंभीर चोटें आयी थी। जिसके कारण वह मैदान से दूर हो गए थे।

ALSO READ: भारतीय खिलाड़ी सीरीज के बीच गए घर, तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में होंगे 2 बड़े बदलाव, कोच राहुल द्रविड़ का चहेता होगा बाहर!