Picsart 22 09 22 22 08 11 127

हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया किसी पहचान की मोहताज नही हैं। अभिनेत्री ने अपनी खूबसूरती और अदाकारी से लोगों को अपना दीवाना बनाया था। बता दें कि डिंपल कपाड़िया बचपन से ही एक्टिंग करना चाहती थीं। वहीं अभिनेत्री की ख्वाहिश उनके पिता के प्रयास से पूरी हुई और उन्हें एक्टिंग करने का पहला मौका मिला। बता दें कि डिंपल कपाड़िया की फिल्म बॉबी के रिलीज होने से पहले ही उन्होंने सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी रचा ली।

खबरों की मानें तो इस दौरान डिंपल महज 15 साल की थी। वहीं सुपरस्टार राजेश खन्ना की उम्र 30 साल थी। वहीं शादी के बाद अभिनेत्री ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। बता दें कि राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की दो बेटी हैं। एक का नाम ट्विंकल खन्ना है और दूसरी बेटी का नाम रिंकी खन्ना है।

डिंपल कपाड़िया की बेटी रिंकी खन्ना

बता दें कि मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की बेटी रिंकी खन्ना काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर है। लेकिन उनके फैंस आज भी उनकी तारीफ करे बिना थकते नहीं। रिंकी खन्ना ने साल 1999 में फिल्म प्यार में कभी कभी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। रिंकी खन्ना ने इसके बाद कई फिल्मों में काम किया।

इसके बाद रिंकी ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और 8 फरवरी 2003 को समीर सरन से शादी रचा ली। इसके बाद वह लंदन में शिफ्ट हो गईं। वहीं एक साल बाद यानी कि साल 2004 में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम नाओमिका है।

नाओमिका की शक्ल में राजेश दादा की दिखती है झलक

बता दें कि नाओमिका देखने में अब बेहद खूबसूरत और आकर्षक हैं। वहीं सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें देख लोग उनके दीवाने हो जाते हैं। उनकी खूबसूरत हल्की आंखें जो उन्होंने विरासत में मिली है। ऐसी ही आंखे ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव की भी है। सोशल मीडिया पर नाओमिका ने अपनी मां रिंकी और करीबी दोस्तों के साथ फोटोज शेयर की है। नाओमिका देखने में बिल्कुल अपनी माँ रिंकी की तरह लगती हैं। वहीं उनकी शक्ल में स्वर्गीय दादा राजेश खन्ना भी नजर आते हैं।

नाओमिका लंदन में कर रहीं पढ़ाई

तस्वीरों को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि नाओमिका का फैशन सेंस काफी शानदार है। खबरों की मानें तो रिंकी खन्ना की बेटी नाओमिका लंदन में अपनी पढ़ाई करती हैं। आपको बताते चले कि आखिर बार रिंकी खन्ना साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म चमेली में नज़र आईं थीं।

ये भी पढ़ें –भावना पांडे ने खोल डाली बेटी की पोल, कहा एक साथ 2 लड़को पर आ गया था दिल, दोनों के साथ….

Published on October 13, 2022 6:26 pm