GADAR 2 TEASER

फिल्म गदर 2 (Gadar2) के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी। वहीं फिल्म के ट्रेलर को देखकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। टीजर देखने के बाद दर्शक उसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीचर को देखते ही लोग दीवाने हो गए और जमकर तारीफ करते नजर आए।

फिल्म ग़दर का टीजर हुआ रिलीज

फिल्म गदर 2 का टीजर रिलीज हो चुका है और यह कहानी साल 1971 पर बनी है। टीजर के रिलीज होते ही एक भारी आवाज सुनाई देती है जिसमें कहा जाता है कि नारियल दो टीका लगा दो वरना दहेज में लाहौर ले जाएगा। इस डॉयलॉग को सुनकर लगता है कि तारा सिंह पाकिस्तान में एंट्री करने वाला है।

पाकिस्तान भारत को तबाह करने का आंदोलन चलाने की सोच रहा है। तभी तारा सिंह की धमाकेदार एंट्री होती है। ग़दर एक प्रेम कथा में सनी देओल धूम मचाने के लिए हैंडपंप को उखाड़ देते हैं। गदर टू मे पहिया फेंकर दुश्मनों के छक्के छुड़ा देते हैं।

दर्शकों को टीचर आया काफी पसंद

बता दें कि फिल्म का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आया है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसको देखने के लिए फैंस का बेताब हैं। हालांकि अब गदर2 में अमरीश पुरी नजर नहीं आएंगे। क्योंकि वह अब इस दुनिया में नहीं है।

उनकी जगह पर मनीष बाधवा विलेन का रोल प्ले करेंगे। हालांकि लोग सकीना और तारा सिंह की एक बार और जोड़ी देखने के लिए काफी बेताब है।

साल 2001 में गदर एक फिल्म कथा रीलिज हुई थी। जिसको एक बार फिर को 9 जून को री रिलीज किया गया। जिसको देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। गदर एक प्रेम कथा ने साल 2001 में जमकर कमाई की थी। एक बार फिर से कमाई और दर्शकों का मनपसंद बनने के लिए 11 अगस्त को सिनेमाघरों में गदर2 आ रही है।

ये भी पढ़ें-क्या शादी के बाद सनी देओल का घर छोड़ अलग रहेंगे करण देओल? घर आते ही नई दुल्हन ने सुनाया अपना फैसला