Placeholder canvas

Chandrayaan 3 को लेकर करीना कपूर खान से लेकर हेमा मालिनी तक ने किया ऐसे रिएक्ट, जानिए किसने क्या कहा

पूरे देश में इस वक्त सबकी नजरें सिर्फ Chandrayaan 3 पर टिकी हुई है और सभी घड़ी की सुईयों को देखकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  सभी इस हिस्टोरिकल मोमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि विक्रम लैंडर चांद की सतह पर लैंड करेगा और इस खास पल को लोग अपनी आंखों में बसाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। और यह इंतजार सिर्फ देश में नहीं बल्कि पूरी दुनिया कर रही है।

मिशन चंद्रयान 3 को लेकर इसरो ने कहा कि अब तक मिली सफलता इसमें भी सफलता जरूर मिलेगी। पूरा सोशल मीडिया chandrayaan-3 को लेकर ट्रेंड हो रहा है। सिर्फ लोगों ने ही नहीं बल्कि अब सितारों ने भी पोस्ट करना शुरू कर दिया और उन्होंने साइंटिस्ट को बधाइयां भी दी है।

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने chandrayaan-3 की फोटो  शेयर की। हेमा मालिनी बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हैं। और उन्होंने  फोटो शेयर कर पोस्ट में लिखा ‘चंद्रयान 3’ की लैंडिंग के लिए शुभकामनाएं ।

chandrayaan-3 जल्दी चंद्रमा पर उतरेगा और हमारे देश के लिए बहुत ही गौरव का पल है। और देशवासी इसके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान ने भी  पोस्ट शेयर किया उन्होंने कहा कि मैं अपने दोनों बच्चों के साथ 23 अगस्त की शाम chandrayaan-3 की लैंडिंग लाइव देखूंगी। और हमारे भारतीय होने का सबसे बड़े गर्व का पल है बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हैं।

शिवानी कश्यप

बॉलीवुड सिंगर शिवानी कश्यप ने भी chandrayaan-3 के मिशन के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं दी है और उन्होंने बहुत खुशी जताई है।

सुभाष घई

मशहूर निर्देशक सुभाष घई ने भी अपनी शुभकामनाएं दी है और chandrayaan-3 के लैंडिंग वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत थैंक यू बोला है। उन्होंने वीडियो में कहा बचपन में मुझे मेरी नानी एक थाली में पानी रखकर कहती थी देखो चांद कितना पास है।

आज सच में  हमारा देश चांद पर पहुंच चुका है और यह देश की बहुत बड़ी कामयाबी है। इसरो के चेयरमैन को बहुत सारी शुभकामनाएं देता हूं और प्रार्थना करता हूं कि 23 अगस्त को विक्रम लैंडर देखने को मिले।

ये भी पढ़ें-Yuzvendra Chahal का Asia Cup 2023 में चयन नहीं होने पर धनश्री वर्मा को आया गुस्सा, मैनेजमेंट को सुना दी खरी खोटी