चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने चुनी दुनिया के 5 सबसे महान टी20 बल्लेबाज, रोहित शर्मा को नही दी जगह

चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings) के खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ( Dwayne Bravo) ने हर्षा भोगले के साथ एक बातचीत में ऑप्शन के बीच पांच टी20 खिलाड़ियों को चुना हैं। इस पांच खिलाड़ियों की लिस्ट में कई नामी और दिग्गज खिलाड़ियों की जगह अपने इन पांच खिलाड़ियों को चुना है। जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स के उनके साथी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को फिनिशर के लिए चुना है। साथ ही जानिए किन खिलाड़ियों के बीच चुना ड्वेन ब्रावो ने इन खिलाड़ियों को…

पहले दो खिलाड़ी : क्रिस गेल और शेन वॉटसन को चुना सलामी बल्लेबाज में

Chris Gayle

हर्षा भोगले के साथ बातचीत में ब्रावो को सबसे पहले मैथ्यू हेडन, डेविड वॉर्नर, वीरेंद्र सहवाग, ब्रेंडन मैकुलम, क्रिस गेल और ड्वेन स्मिथ में से एक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को चुनने के लिए कहा गया था। जिसके बाद इस सूची में ड्वेन ब्रावो ने अपने हम वतन यूनिवर्सल बॉस और लंबे समय से टीम के साथी क्रिस गेल ( Chris Gayle) को चुना लिया।

जिसके बाद दूसरे खिलाड़ी के तौर पर उनसे टी20 फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ टी-20 ओपनर चुनने के लिए कहा गया। जिसके लिए ड्वेन ब्रावो ने ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन ( Shane Watson) को चुना। जबकि उनके पास इस लिस्ट में गौतम गंभीर, केएल राहुल, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर और क्रिस लिन भी उपलब्ध थे।

तीसरे खिलाड़ी : एबी डिविलियर्स को चुना

एबी डिविलियर्स

हर्षा भोगले ने तीसरे खिलाड़ी के तौर कर एक विस्फोटक खिलाड़ी को चुनने को कहा था। जिसमें एबी डीविलियर्स, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, युवराज सिंह, बेन स्टोक्स और माइकल हसी के विकल्प थे। इन विकल्पों में ड्वेन ब्रावो ने एबी डिविलियर्स ( AB De Villiers) को चुना।

फिनिशर की भूमिका में सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी, विराट ऑटोमेटिक चॉइस

रवि शास्त्री

विस्फोटक खिलाड़ियों के बाद ड्वेन ब्रावो को एक फिनिशर खिलाड़ी को चुनना था। जिसके लिए उन्हें हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, ग्लेन मैक्सवेल और महेंद्र सिंह धोनी का विकल्प दिया गया। लेकिन ड्वेन ब्रावो ने अपने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) को चुना। इसके बाद पांचवे खिलाड़ी को चुनने का नंबर आया। जिसमें ऑटोमेटिक चॉइस का ऑप्शन था। इस ऑप्शन में ड्वेन ब्रावो ने विराट कोहली ( Virat Kohli) को चुना।

ALSO READ:IPL 2022 Points Table: 48वां मुकाबले के बाद अब इन 4 टीमों का प्लेऑफ खेलना हुआ तय, इन टीमों का ख़त्म हुआ सफ़र

ड्वेन ब्रावो इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस, गुजरात लाइंस और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। चेन्नई के लिए वो एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी भी हैं। तो वही आईपीएल में वो पर्पल कैप भी अपने नाम कर चुके हैं। ड्वेन ब्रावो का विश्व क्रिकेट में एक बहुत बड़ा मुकाम है। जिसके बाद उन्होंने कई ऑप्शन के के अब ये पांच विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, एबी डीविलियर्स, क्रिस गेल और शेन वाटसन खिलाड़ियों को चुना है।

ALSO READ:हार्दिक पांड्या ने चुनी आईपीएल की अपनी ऑल टाइम फेवरेट प्लेइंग XI, रोहित शर्मा को नहीं इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

Exit mobile version