Duleep Trophy में इन 3 खिलाड़ियों ने सिर्फ खेला नहीं गर्दा मचाया, अब चयनकर्ताओं को इन्हें देना ही होगा टीम इंडिया में मौका
Duleep Trophy में इन 3 खिलाड़ियों ने सिर्फ खेला नहीं गर्दा मचाया, अब चयनकर्ताओं को इन्हें देना ही होगा टीम इंडिया में मौका

Duleep Trophy : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI) की तरफ से टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ियों को जगह दी जा रही है। चयनकर्ताओं की नजर भारत के युवा खिलाड़ियों पट काफी बारीकी से है। इसका उदाहरण पिछली सीरीज की स्क्वाड पर नजर डालने से पता चलता है।

अब दिलीप ट्राफी टूर्नामेंट में इन तीन युवा खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। सुर्खियों में रहे इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया में जल्द ही मौका दिया जा सकता हैं। जानिए कौन हैं वो तीन खिलाड़ी….

1- यशस्वी जायसवाल ( Yashasvi Jaiswal)

इंडियन प्रीमियर लीग के आक्रामक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इस साल दिलीप ट्राफी में काफी नाम कमाया है। यशस्वी जायसवाल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं।

दिलीप ट्रॉफी 2022 में अपनी बल्लेबाजी के नजारे दिखाते हुए यशस्वी जायसवाल ने दिलीप ट्रॉफी में तीन मैच में 99 की औसत से कुल 497 रन बना दिए हैं। जिसमें दो शतक भी शामिल है।

यशस्वी जायसवाल एक उम्दा खिलाड़ी हैं, जोकि टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। दिलीप ट्राफी को फाइनल में वेस्ट ज़ोन और साउथ जोन के बीच यशस्वी जायसवाल ने 23 चौकों और 3 छक्कों की मदद से दोहरे शतक के साथ 265 रन बना बनाए थे। साथ ही दिलीप ट्रॉफी के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रिकॉर्ड कायम किया था।

2- यश धुल ( Yash Dhull)

भारतीय अंडर19 टीम के कप्तान यश धुल (Yash Dhull) ने अपनी कप्तानी में टीम को अंडर 19 विश्व कप जिताया था। यश ढुल अपनी अंडर 19 पारियों के कारण चर्चा में थे। खिलाड़ी ने अब तक दिलीप ट्रॉफी 2022 में 2 मुकाबले खेले हैं, जिनकी 3 पारियों में 97 की औसत से 291 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

यश ढुल ने अंडर 19 विश्व कप के बाद इस दिलीप ट्राफी से पहले रणजी ट्रॉफी में कमाल करके दिखाया था। अंडर 19 विश्व कप विजेता कप्तान यश ढुल ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा है।

Also Read : IND vs SA: अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, जानिए किन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम इंडिया

3- आर साईं किशोर ( Ravisrinivasan Sai Kishore)

लेफ्ट आर्म स्पिनर आर साईं किशोर ( Ravisrinivasan Sai Kishore) का अब तक सफर काफी अच्छा रहा है। 25 साल के खिलाड़ी ने दिलीप ट्राफी 2022 में अपनी शानदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान किया है। दिलीप ट्रॉफी में खिलाड़ी में एक मैच खेला है। जिसमें 9.80 की औसत से 10 विकेट अपने नाम किए हैं।

दिलीप ट्रॉफी के फाइनल की पहली पारी में 5 विकेट और दूसरी पारी में 2 विकेट लिए हैं। भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज में खिलाड़ी को स्क्वाड में स्थान मिला था। लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।

Also Read : IND vs SA: खराब फॉर्म के बाद भारतीय टीम से बाहर हुए भुवनेश्वर कुमार, ये खिलाड़ी लेगा टीम इंडिया में उनकी जगह