DEEPIKA PADUKON RANVEER SINGH

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Bollywood actress Deepika Padukone) और उनके पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और पिता प्रकाश पादुकोण (Prakash Padukone) के साथ एक कार्यक्रम में पहुंची थी। कार्यक्रम के दौरान दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने ब्लैक कलर की साड़ी (Black Saree) पहन रखी थी तो वहीं रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी सूट में काफी स्मार्ट नजर आ रहे थे।

वहीं इन दोनों का इवेंट में एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इनके साथ एक्ट्रेस के पिता प्रकाश पादुकोण (Prakash Padukone) भी नजर आ रहे हैं, लेकिन वीडियो को देखने के बाद फैंस का मानना है कि दीपिका और रणवीर (Deepika and Ranveer) के बीच कुछ गड़बड़ चल रहा है।

दीपिका और रणवीर के बीच अनबन का अंदेशा

बता दें कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने पिता प्रकाश पादुकोण और पति रणवीर सिंह के साथ जैसे ही इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स इवेंट में एंट्री करती हैं पैपराजी इन लोगों को घेर लेते हैं। वहीं वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह ने अपना हाथ दीपिका (Deepika Padukone) के हाथ को पकड़ने के लिए आगे बढ़ाया, लेकिन दीपिका ने उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया और अपनी साड़ी को पकड़ते हुए आगे चली गईं।

वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए इस एक यूजर ने लिखा, ‘लगता है आज इस ईवेंट से पहले ही दीपिका और रणवीर सिंह की लड़ाई हुई है।’

वहीं दूसरे यूजर लिखते हैं कि, ‘दीपिका एक अलग व्यक्तित्व की लड़की है, उसे एक आदमी का हाथ पकड़ने और हमेशा एक ट्रॉफी के रूप में प्रदर्शित करने की कोई जरुरत नहीं है।’

इसके अलावा कई यूजर्स दीपिका का बचाव भी करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो पर दीपिका का सपोर्ट करते हुए एक फैंस ने लिखा, ‘क्यों आप लोग बातें बना रहे हो, दीपिका अपनी साड़ी संभाल रही थी, इसलिए उसने रणवीर सिंह का हाथ नहीं पकड़ा है।’

अगर बात करें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस हाल ही में उनकी सुपरहिट फिल्म ‘पठान’ में नजर आईं हैं। इस फ़िल्म में दीपिका का पहली बार एक्शन प्ले देखने को मिला था। वहीं ये फिल्म वर्ल्डवाइड में 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण के पास कई सारे बड़े अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं।

ALSO READ: Akanksha Dubey suicide Case: माँ के बाद अब Akanksha Dubey के हेयर स्टाइलिस्ट ने किया बड़ा खुलासा, इस फेमस अभिनेता पर लगा आरोप

Published on March 28, 2023 3:33 pm