लोग अपने चहेते क्रिकेटर के बारे में वो सब कुछ जानना चाहते हैं जो खिलाड़ी के निजी जीवन से भी जुड़ा है। क्रिकेट की दुनिया में ऐसे कई नाम रहे हैं, जो शादी से पहले पिता बन गए हैं। जब बच्चे का जन्म होता है तो एक पल में माता-पिता की पूरी जिंदगी बदल जाती है और बच्चे के जन्म के साथ ही उनकी जिंदगी की नई शुरुआत होती है। इसी पर आज हम आपको बताएंगे कि कौन-कौन हैं वो क्रिकेटर्स जो बिना शादी रचाए ही पापा बन गए थे।
हार्दिक पंड्या
टीम इंडिया के विस्फोटक ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। हार्दिक और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविच ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था और फिर सगाई भी कर ली थी। इसके बाद 30 जुलाई, 2020 को नताशा और हार्दिक अपनी पहली संतान के माता-पिता बने थे। कपल ने अपने बेटे का नाम ‘अगस्त्य’ रखा है। नताशा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेटे की तस्वीरें शेयर करती हैं।
जो रूट
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान जो रूट बहुत सुर्खियों में रहते हैं। कम लोग जानते हैं कि गर्लफ्रेंड केली कॉरटेल से साल 2016 में सगाई करने के बाद 7 जनवरी 2017 को उन्हें बेटा हुआ जिनका नाम कपल ने अलफ्रेड रखा। बच्चे के जन्म के बाद इन्होंने कुछ समय बाद शादी कर ली थी।
डेविड वार्नर
ऑस्ट्रेलिया के बांए हाथ के धुरंधर ओपनर डेविड वॉर्नर भी शादी से पहले ही पिता बन गए थे। दरअसल, वॉर्नर की गर्लफ्रेंड और मशहूर मॉडल कैंडिस ने साल 2014 में अपनी पहली संतान को जन्म दिया था। जन्म के एक साल बाद 2015 में दोनों ने शादी कर ली थी। डेविड वार्नर की तीन बेटियां हैं जिनका नाम इवी, इंडी और इसला हैं। डेविड वॉर्नर अक्सर अपने परिवार के साथ मजेदार वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट करते रहते हैं।
इमरान खान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान भी बिना शादी किए हुए पिता बन चुके हैं। इमरान खान और सीता व्हाइट के अफेयर की खबरों ने सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों के बीच 1987-88 में नजदीकियां बढ़ी, जिसके बाद साल 1992 में सीता व्हाइट ने एक बच्ची को जन्म दिया। इमरान ने बच्ची को अपना मानने से इनकार कर दिया था जिसके बाद साल 1997 में डीएनए के जांच पर यह बात सामने आई कि यह बच्ची इमरान खान की ही थी।
क्रिस गेल
विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल भारत में बेहद पंसद किए जाते हैं, गेल वेस्टइंडीज के सबसे घातक खिलाड़ी हैं। क्रिस गेल भी बिना शादी किए बाप बन चुके हैं। साल 2017 में जब आईपीएल चल रहा था उसी दौरान उनकी गर्लफ्रेंड नताशा बैरिज ने बेटी को जन्म दिया था। गेल ने सोशल मीडिया पर तस्वीर जारी कर इस बारे में जानकारी दी थी।
विवियन रिचर्ड्स
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स 1980 में भारत दौरे पर आए थे। उस वक्त उनकी मुलाकात उस जमाने की मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता से हुई। दोनों के बीच लंबे समय तक अफेयर चला और वो इस दौरान लिव इन में भी रहे। 1989 में नीना ने एक बच्ची को जन्म दिया जिसका नाम मसाबा है। हालांकि, पहले से शादीशुदा रिचर्ड्स ने नीना से शादी नहीं की लेकिन वो आज भी दोनों को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा मानते हैं।