Placeholder canvas

IPL 2022: अहमदाबाद को आईपीएल 2022 के लिए मिला कप्तान, ये खिलाड़ी हैं सबसे बड़े दावेदार!

by POONAM NISHAD
अहमदाबाद

आईपीएल 2022 : इंडियन प्रीमियर लीग के 15वे संस्करण में दो नई टीमें आईपीएल में खेलने वाली हैं। इस बार 8 की जगह 10 टीमें आईपीएल 2022 का हिस्सा होंगी। इसी में अहमदाबाद के पास ऐसे तीन खिलाड़ी है जोकि इस नई फ्रेंचाइजी का उत्तरदायित्व उठाने का दम रखते है। इन खिलाड़ियों ने ऑक्शन से पहले ही फ्रेंचाइजी अपने साथ मिला सकती है। आइए जानते है कौन है वो तीन खिलाड़ी

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या

भारतीय ऑल राउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या जो 2021 के सीजन तक आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। लेकिन हार्दिक 2022 आईपीएल में ऑक्शन में हैं। हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के साथ 2015 से जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने अपने प्रदर्शन से कई मैच जिताए है। लेकिन मुंबई की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया है। हार्दिक पांड्या अहमदाबाद से संबंध रखते है, इसलिए ऐसा कहा जा सकता है कि अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी को अपनी टीम का कप्तान बना दे।

 डेविड वार्नर

डेविड वॉर्नर

सनराइजर्स हैदराबाद को 2016 में एकमात्र बार खिताब डेविड वार्नर की कप्तानी में ही हासिल हुआ है। लेकिन पिछले सीजन वार्नर और फ्रेंचाइजी के बीच मतभेद की खबर आई थी। वार्नर से कप्तानी लेने के बाद केन विलियमसन को कप्तान बनाया गया था। वार्नर कप्तानी के साथ ही साथ एक विस्फोटक बल्लेबाज भी हैं। इसलिए अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी वार्नर को टीम के साथ जोड़ सकती है।

ALSO READ: IPL 2022: पिछली गलती से नहीं सीख पाई RCB, इन दो मैच विनर्स को ऑक्शन में उतारकर अपने पैर पर मार ली कुल्हाड़ी

श्रेयस अय्यर

SHREYAS IYER

युवा खिलाड़ी और युवा कप्तान श्रेयस अय्यर पिछले 2019 के आधे और 2020, 2021 के सीजन में दिल्ली के कप्तान बने थे। गंभीर के बीच सीजन में कप्तानी छोड़ने के बाद अय्यर ने टीम को संभाला था। अय्यर की कप्तानी में दिल्ली की टीम पहली बार फाइनल और 8 साल बाद प्ले ऑफ मे जगह बनने में कामयाब रही थी। अय्यर के चोटिल हो जाने के बाद ऋषभ पंत ने टीम को संभाला था। जिसके बाद पन्त को दिल्ली का कप्तान बना दिया गया था। रिपोर्ट्स की माने तो अय्यर टीम को लीड करना चाहते हैं इसलिए उन्होंने अपना नाम ऑक्शन में दिया है। इसलिए अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी सबसे पहले श्रेयस अय्यर को फ्रेंचाइजी से जोड़ने का मौका दे सकती है।

ALSO READ: REPORT: लखनऊ की टीम ने नीलामी से पहले के एल राहुल को दिया आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा ऑफर, कीमत जान खुला का खुला रह जाएगा मुंह

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00